मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया BTS आउट, श्रेया घोषाल-विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू – News18 हिंदी

मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया BTS आउट, श्रेया घोषाल-विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू – News18 हिंदी


 

arw img

नई दिल्ली. सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गीत ‘मेरा जी नहीं भरा’ इन दिनों दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है. यह गीत सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरती एक नाजुक प्रेम कहानी की भावनात्मक झलक भी पेश करता है. ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना अपने सॉफ्ट म्यूजिक और गहरे भावों के कारण सीधे दिल को छू जाता है. गाने की लोकप्रियता के बीच अब इसके मेकिंग वीडियो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. इस झलक में साफ दिखाई देता है कि स्क्रीन पर दिखने वाली केमिस्ट्री के पीछे कितनी मेहनत और समर्पण छिपा है. दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए बारीकियों पर खास ध्यान दिया है, जो हर फ्रेम में महसूस होता है. इस गाने को खास बनाने में कोरियोग्राफर शबीना खान की भूमिका भी अहम रही है. उन्होंने न सिर्फ स्टेप्स तैयार किए, बल्कि गाने के हर मूवमेंट में भावनाओं को इस तरह पिरोया कि कहानी और संगीत का मेल बेहद सहज लगने लगता है. उनकी कोरियोग्राफी में प्रेम की मासूमियत और जुदाई की हल्की कसक दोनों नजर आती हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल- विशाल मिश्रा ने जादुई आवाज दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *