‘मैं वो गम सह नहीं पाया’, रीना दत्ता से तलाक के बाद टूट गए थे आमिर खान, हर रात पी जाते थे शराब की पूरी बोतल

‘मैं वो गम सह नहीं पाया’, रीना दत्ता से तलाक के बाद टूट गए थे आमिर खान, हर रात पी जाते थे शराब की पूरी बोतल


Last Updated:

आमिर खान ने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे. जब रीना बच्चों को लेकर घर से गईं, तो उस अकेलेपन और गम को आमिर बर्दाश्त नहीं कर पाए. एक्टर के मुताबिक, उस दौरान वह शराब के आदी हो गए थे और करीब डेढ़ साल तक हर रात लगभग एक पूरी बोतल पी जाते थे.

ख़बरें फटाफट

रीना दत्ता से तलाक के बाद टूट गए थे आमिर, पी जाते थे शराब की पूरी बोतल Zoom

आमिर खान और रीना दत्ता का तलाक साल 2002 में हुआ था.

नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर को लेकर बात की है. उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. आमिर ने बताया कि पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग होना उनके लिए इतना बड़ा सदमा था कि वह खुद को संभाल नहीं पाए. जब रीना बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं, तो उस अकेलेपन ने आमिर को शराब का आदी बना दिया था. वह हर रात शराब की पूरी बोलत पी जाते थे. रीना दत्ता के घर छोड़कर जाने के बाद वह बुरी तरह टूट चुके थे.

हाल ही में आमिर खान, बरुण दास के शो डुअलॉग में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. आमिर ने बताया कि अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलग होने के बाद वह भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट गए थे. उस गहरे दुख और अकेलेपन से निपटने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया और करीब डेढ़ साल तक वह लगभग हर रात शराब पी जाते थे. आमिर ने माना कि वह दौर उनकी जिंदगी के सबसे कठिन समय में से एक था.

बुरे वक्त में अकेले पड़ गए थे आमिर खान

आमिर खान ने अपने उस दौर को याद करते हुए बताया, ‘रीना से पहले तलाक तक मैंने कभी शराब को हाथ भी नहीं लगाया था. लेकिन जिस दिन वह बच्चों को लेकर घर से गईं और मैं उस खाली घर में एकदम अकेला रह गया, तो मुझसे वो गम सहा नहीं गया. मैं अपने जज्बातों को काबू नहीं कर पा रहा था. उससे पहले मैंने कभी शराब नहीं पी थी, बस एकाध बार किसी फिल्म के सीन के लिए पीनी पड़ी थी, वरना मैं शराब से दूर रहता था.’

हर रात पूरी बोतल पी जाते थे आमिर खान

उन्होंने आगे कहा, ‘उस रात घर पर मेहमानों के लिए शराब रखी हुई थी, तो मैंने पीना शुरू कर दिया. इसके बाद अगले डेढ़ साल तक मेरा ये हाल रहा कि मैं लगभग हर रात एक पूरी बोतल पी जाता था. यह वाकई बहुत डरावना था. एक ऐसा इंसान जिसने कभी शराब नहीं पी थी, वो अचानक हर रात पूरी बोतल खत्म करने लगा था.’

साल 2002 में आमिर खान का हुआ था तलाक

आमिर खान और रीना दत्ता की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही है. दोनों पड़ोसी थे और खिड़की से एक-दूसरे को निहारा करते थे. आखिरकार 1986 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, 2002 में इस रिश्ते का अंत हो गया. आमिर और रीना के दो बच्चे हैं, जुनैद और आइरा. इसके बाद 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की, जिनसे साल 2021 में उनका तलाक हो गया. पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था और तब से वह कई मौकों पर साथ देखे गए हैं.

सितारे जमीन पर फिल्म से किया कमबैक

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने पिछले साल ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की और हाल ही में वह ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में कैमियो करते नजर आए थे. इन दिनों वह अपने प्रोडक्शन की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में हैं. सुनील पांडे के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. यह साल 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है और 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *