Last Updated:
Summer Health Tips. छतरपुर में एक ऐसा भी पेड़ पाया जाता है, जिसके फल गर्मी के लिए रामबाण माने जाते हैं. इस पेड़ को क्षेत्रीय भाषा में बरगद का भाई (कटवर) कहा जाता है. इसमें छोटे-छोटे फल पाए जाते हैं. आयुर्वेद इन फलों का इस्तेमाल सदियों से करता आ रहा है.
Health Tips. छतरपुर समेत पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी से हाल बेहाल है. इस चिलचिलाती गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है. ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल हैं. वहीं,छतरपुर में एक ऐसा भी पेड़ पाया जाता है, जिसके फल गर्मी के लिए रामबाण माने जाते हैं. दरअसल, यहां कटवर नाम के पेड़ पाए जाते हैं, जिसके फल का उपयोग गर्मी शांत करने में किया जाता है. दावा किया जाता कि इस फल से सिरदर्द और गर्मी दूर भाग जाती है.
कटवर पेड़ को क्षेत्रीय भाषा में बरगद का छोटा भाई कहा जाता है जिसमें छोटे-छोटे फल पाए जाते हैं. वैद्य ईश्वरदीन के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इसके कुछ फल को बांटकर माथे में लगा लेता है तो उसकी भयंकर गर्मी मिनटों में शांत हो जाती है. स्थानीय लोग इन फलों को गर्मी शांत करने में उपयोग करते हैं. वैद्य ईश्वरदीन ने लोकल 18 का बताया कि छतरपुर में बरगद जैसे ही पेड़ पाया जाता है. ये भी बताया कि इसके फलों का सेवन कैसे करना चाहिए.
बरगद जैसा ही कटवर पेड़
वैद्य ईश्वरदीन बताते हैं कटवर विशाल वृक्ष तो है ही, इसकी शाखाएं जमीन में छूती हैं. यही शाखाएं पीका फोड़ फिर से हरा होने लगती हैं. जिससे यह पेड़ दूसरों को छाया भी देता है. ठंडक के तौर पर इसका उपयोग किया जाता है. साथ में जो इसके फल होते हैं, उसका भी औषधीय तौर पर उपयोग किया जाता है.
औषधीय गुणों से भरपूर फल
वैद्य बताते हैं कि इसमें जो छोटे-छोटे फल लगे होते हैं, वह बड़े काम के होते हैं. आयुर्वेद और पुराणों में भी इस पेड़ के फलों का जिक्र है. जब अस्पताल नहीं होते थे, तब इस पेड़ के फलों का उपयोग बहुत होता था. जब भी किसी को गर्मी लगती थी, उसका सिर फटने लगता था तो वह इसी के फलों को बांटकर या पीसकर माथे में चंदन की तरह लगा लेता था. दावा किया कि इसके लगाने के बाद गर्मी और सिरदर्द में मिनटों में राहत मिल जाती है.
लूज मोशन करता ठीक
वैद्य बताते हैं कि इन फलों का उपयोग सिर्फ सिरदर्द ही ठीक नहीं करता, बल्कि गर्मी से उल्टी और दस्त वाली समस्या भी ठीक कर देता है. वहीं ग्रामीण बताते हैं कि ये पेड़ बहुत फायदेमंद है. हमें जब भी गर्मी होती है और गर्मी की वजह से सिरदर्द होता है तो इसके फलों को पीसकर ठंडक के तौर पर माथे में मल लेते हैं. इससे पूरा सिर ठंडा हो जाता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
