Site icon Aaj Ki Baat

ये हेल्दी स्नैक वजन करे कंट्रोल, दूध में डालकर हर दिन खाने से हड्डियां भी होंगी मजबूत, जानिए सेहत लाभ

ये हेल्दी स्नैक वजन करे कंट्रोल, दूध में डालकर हर दिन खाने से हड्डियां भी होंगी मजबूत, जानिए सेहत लाभ


Benefits of eating Makhana-milk: मखाना एक हेल्दी स्नैक्स में शामिल है, जिसे व्रत-त्योहार में अधिक लोग खाना पसंद करते हैं. हालांकि, मखाना एक बेहद ही लाइट स्नैक है, जिसका सेवन आप हर दिन थोड़ा सा कर सकते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि मखाना खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि मखाने में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. ऐसे में आप बेफिक्र होकर मखाने का सेवन कर सकते हैं. शाम में घी और हल्के नमक डालकर इसे रोस्ट करके खाना बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट लगता है. मखाने की खीर भी बनती है, लेकिन आप दूध में भी मखाना डालकर खाएंगे तो काफी फायदेमंद होता है. जानिए, मखाने को दूध में डालकर खाने के फायदे क्या होते हैं.

मखाना में पोषक तत्व

मखाना एक हेल्दी स्नैक में शामिल है, जिसे काफी लोग शाम में भी फ्राई करके खाना पसंद करते हैं. पोषक तत्वों की बात करें तो मखाने में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स फ्लेवोनॉएड्स आदि होते हैं. मखाना ग्लूटेन-फ्री होता है. इसमें फैट और कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मखाना दूध के साथ खाने के फायदे

-मखाना को इंग्लिश में फॉक्स नट्स कहते हैं, जिसे दूध में मिलाकर खाया जाए तो यह एक सुपरफूड बन जाता है. मखाना और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. मखाने में जहां फाइबर, पोटैशियम आदि होते हैं तो वहीं दूध में कैल्शियम अधिक होता है. दोनों को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं. खासकर वजन कंट्रोल करने में ये बेहद फायदेमंद होता है.

-मखाने में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर अधिक होते हैं. फाइबर देर तक पेट को भरे रखने में मदद करता है. बार-बार भूख नहीं लगती है.

-मखाना को दूध में उबालकर खाना फायदेमंद होता है, क्योंकि दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मखाने के फाइबर के साथ मिलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. इससे शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है. वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

-एक्सपर्ट के अनुसार, मखाना में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के संतुलन को बनाए रखते हैं. दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और जब यह मखाने के साथ लिया जाता है, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है.

-मखाने वाला दूध वजन कंट्रोल करता है. दिल को हेल्दी रखता है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा कम हो जाता है. यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बैलेंस करने में कारगर होता है.

-यदि आपको नींद नहीं आती है तो आप मखाने को दूध में डालकर खाएं. दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन तत्व दिमाग को शांत करता है. अच्छी नींद लाने में मदद करता है. मखाना शरीर को रिलैक्स करता है. तनाव कम होता है. नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है.

-इसके अलावा, मखाने को दूध में डालकर खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है. मखाने में मौजूद फाइबर कब्ज से छुटकारा दिलाता है. पेट साफ रखने में मदद करता है. वहीं, दूध आंतों को पोषण देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है. यह हड्डियों और दिमाग के विकास में सहायक होता है.



Source link

Exit mobile version