Site icon Aaj Ki Baat

रोज खाएं लोबिया दाल, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, मसल्स बन जाएंगी चट्टान सी मजबूत ! इसके फायदे अनगिनत

रोज खाएं लोबिया दाल, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, मसल्स बन जाएंगी चट्टान सी मजबूत ! इसके फायदे अनगिनत


Last Updated:

Black-Eyed Peas Benefits: लोबिया दाल को प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. रोज लोबिया दाल का सेवन करने से मसल्स की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. लोबिया दाल वजन घटाने, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और एनीमिया जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. फाइबर और आयरन से भरपूर यह दाल शरीर को एनर्जेटिक भी रखती है.

लोबिया दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

Lobia Dal Health Benefits: आजकल मसल्स बढ़ाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और कई महंगे सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं. मसल्स की ग्रोथ के लिए प्रोटीन का सही मात्रा लेना जरूरी होता है. कई लोग नॉनवेज फूड्स से प्रोटीन की कमी दूर कर लेते हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लेना मुश्किल काम होता है. अक्सर लोग पनीर या सोयाबीन को वेज प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानते हैं, लेकिन लोबिया दाल (Black-eyed Peas) में प्रोटीन भरपूर होता है. यह दाल न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे शरीर के लिए सुपरफूड माना गया है. अगर आप जिम जाते हैं या शारीरिक कमजोरी महसूस करते हैं, तो लोबिया को अपनी डाइट में शामिल करना किसी वरदान से कम नहीं है.

सेहत से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन के मुताबिक लोबिया प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. प्रोटीन ऐसा पोषक तत्व है, जो मसल्स की मरम्मत और ग्रोथ के लिए जरूरी है. अगर आप अपनी मसल्स को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो लोबिया एक बेहतरीन विकल्प है. करीब 100 ग्राम उबले हुए लोबिया में 8 से 10 ग्राम प्रोटीन होता है. यह जिम जाने वाले युवाओं और बढ़ते बच्चों के लिए हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी है. जो लोग मोटापे से परेशान हैं और स्वस्थ तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए लोबिया अच्छा विकल्प है. इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन को धीमा करती है और आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराती है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या खत्म हो जाती है.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लोबिया में कैलोरी की मात्रा कम और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज कर चर्बी घटाने में मदद करती है. लोबिया में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज हैं. यह कब्ज की समस्या को दूर करती है और आंतों की सफाई करने में मदद करती है. फाइबर के कारण शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे न केवल पेट हल्का रहता है, बल्कि स्किन पर भी निखार आता है. लोबिया केवल मसल्स ही नहीं, बल्कि हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. लोबिया दाल बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.

भारत में महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी एक बड़ी समस्या है. लोबिया आयरन और फोलेट का एक बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. इसे नियमित खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और थकान व कमजोरी दूर होती है. इसके अलावा लोबिया दाल में मौजूद जिंक और विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version