लगातार थकान को न करें नजरअंदाज, लिवर की सेहत से हो सकता है संबंध, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट!

लगातार थकान को न करें नजरअंदाज, लिवर की सेहत से हो सकता है संबंध, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट!


Tips to keep your liver healthy: आज की व्यस्त जीवनशैली में कई लोग दिनभर थकावट, कमजोरी और कम ऊर्जा महसूस करते हैं. अक्सर इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह लिवर से जुड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है. शरीर का प्राकृतिक डिटॉक्स सिस्टम है लिवर, जो कई तरह के जरूरी कार्य करता है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, लिवर शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है. यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है. जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता, तो शरीर में थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने लगती है.

लिवर क्यों है इतना जरूरी?

लिवर शरीर के कई अहम कार्यों को संभालता है. यह भोजन पचाने में मदद करता है. जरूरी पोषक तत्वों को स्टोर करता है. शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखता है, लेकिन जब लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है. इसका असर पूरे शरीर पर दिखाई देता है.

इन संकेतों को हल्के में न लें

डॉक्टर्स के अनुसार, यदि आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं, थोड़ी मेहनत में सांस फूलने लगती है या दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रहती है, तो यह लिवर में कोई शुरुआती समस्या के संकेत हो सकते हैं. स्किन, आंखों का पीला रहना, पेट में ऊपर की तरफ दर्द होना, डार्क पेशाब होना आदि लक्षण लगातार बने रहने पर लिवर फंक्शन टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लिवर को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

संतुलित और पौष्टिक भोजन लें

हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालों को अपनी डाइट में शामिल करें. वहीं ज्यादा चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें.

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

रोजाना 8–10 गिलास पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है.

नियमित एक्सरसाइज करें

हर दिन 30 से 45 मिनट तक वॉकिंग, योग या हल्का व्यायाम करने से लिवर एक्टिव रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

जंक फूड और नशे से बचें

फास्ट फूड, ज्यादा तला-भुना भोजन और शराब का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता है. बेहतर होगा कि इनसे दूरी बनाई जाए.

अच्छी जीवनशैली अपनाएं

समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. साथ ही तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना भी लाभकारी हो सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *