लू का कहर बच्चों के लिए ना बन जाए जहर! जानलेवा गर्मी में बचाव के लिए वैद्य की खास सलाह, इन आदतों से करें बचाव

लू का कहर बच्चों के लिए ना बन जाए जहर! जानलेवा गर्मी में बचाव के लिए वैद्य की खास सलाह, इन आदतों से करें बचाव


Last Updated:

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें, तो मेरठ में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. गर्म हवाएं भी चल रही हैं, जिसको लेकर अब शासन की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि विशेष रूप से सावधानी बढ़ती जाए, तो कोई बीमार नहीं होगा.

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों की अगर बात की जाए तो गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. सुबह 11 बजे के बाद बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया. इसी कड़ी में जिस तरह से लगातार लू चल रही है, उसमें हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम की ओर से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वैद्य बृजभूषण शर्मा से खास बातचीत की. लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए वैद्य बृजभूषण शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, उसमें लोगों को खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. जितना आप हल्का खाना खाएंगे, उतना ही सेहत के लिए काफी बेहतर रहता है.

तला-भुना खाने से करें परहेज
उन्होंने कहा कि बाहर का तला-भुना खाने से परहेज करें. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी लोग पानी का सेवन भी लगातार करते रहें, क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी ही एक ऐसा माध्यम है, जो लोगों के लिए लू के समय सबसे बड़ा सुरक्षा कवच होता है. साथ ही अगर पानी में नींबू या ग्लूकोस रखें, तो वह आपके लिए और भी ज्यादा बेहतर है, क्योंकि हीट स्ट्रोक सहित लू से बचाने में पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

फैशन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को दे तरजीह
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जब लू चलने की संभावना हो, तो सभी लोगों को फुल बाजू के कपड़े जरूर पहनने चाहिए, क्योंकि हल्की सी लापरवाही भी लोगों के लिए भारी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि जो गर्मी की तपन होती है, उस समय अगर आप फुल बाजू के कपड़े नहीं पहनते, तो लू आपको अपने जपेट में ले लेती है. इससे बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसलिए आप लगातार खानपान का ध्यान रखते हुए न्यूट्रिशन वाले फलों का उपयोग करें. जैसे तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा सेहत के लिए काफी बेहतर रहते हैं.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
इसी के साथ ही अगर आवश्यक कार्य न हो, तो दोपहर 12:00 बजे से 4:00 के बीच घर से ना निकलें. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अगर आप किसी भी ऑफिस में काम करते हैं और वहां AC का प्रयोग होता है, तो ऑफिस से बाहर निकलते समय और प्रवेश करते समय भी आपको कुछ देर इंतजार करना चाहिए.

गर्मी से एकदम अगर आप निकल जाएंगे, तो उससे भी आपको गर्मी-सर्दी होने की संभावना बढ़ जाती है. इसी तरह का ध्यान आपको कूलर, पंखे और अन्य चीजों का भी रखना होगा. बताते चलें कि लगातार मौसम में बदलाव के कारण लोग अपना ट्रीटमेंट कराने के लिए अस्पताल में भी पहुंच रहे हैं. ऐसे में आपको दवाइयों की आवश्यकता ना पड़े, इसलिए इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *