विलेन के करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का कॉल, पत्नी के जवाब ने निकाल दी हेकड़ी

विलेन के करोड़ों दबाकर बैठे फिल्म मेकर्स, मौत के बाद आया अंडरवर्ल्ड का कॉल, पत्नी के जवाब ने निकाल दी हेकड़ी

Last Updated:

बॉलीवुड स्टार की शख्सियत सिर्फ एक्टर होने तक सीमित नहीं थी. उन्होंने मुसीबत के वक्त दोस्तों की खूब मदद की. उनका जब निधन हुआ, तब फिल्म इंडस्ट्री पर उनका करीब 1.27 करोड़ रुपये बकाया था. एक्टर के निधन के बाद जब परिवार पर आफत आई, तो फिल्ममेकर्स ने अपने हाथ पीछे खींच लिए. तब अंडरवर्ल्ड ने खुद फोन करके पैसा वसूलने की पेशकश की थी, पर उनके परिवार ने मदद को ठुकराते हुए अपने उसूलों और आत्मसम्मान को बरकरार रखा. उन्होंने गलत रास्ते के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा किया और खुद का बिजनेस शुरू कर परिवार को संभाला. अमजद खान के बेटे शादाब खान का सालों बाद दर्द बयां हुआ. उनका कहना है कि जो प्रोड्यूसर्स पैसा लौटाने में सक्षम थे, उन्होंने भी बकाया नहीं लौटाया.

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan, अमजद खान, अंडरवर्ल्ड, हिंदी सिनेमा मेकर्स

नई दिल्ली: फिल्म ‘शोले’ का खूंखार विलेन ‘गब्बर सिंह’ यानी अमजद खान का नाम आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. साल 1992 में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था. मगर उनके गुजरने से परिवार के सामने एक ऐसी चुनौती आई, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. उस दौर में अंडरवर्ल्ड का बॉलीवुड पर काफी दबदबा हुआ करता था. अमजद खान की मौत के कुछ वक्त बाद उनके परिवार के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया था. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan,

अमजद खान के बेटे शादाब खान ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता के निधन के समय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों पर उनका पैसा बकाया था. उस जमाने में अंडरवर्ल्ड अक्सर सितारों और डायरेक्टर्स को धमकाने या वसूली के लिए फोन किया करता था. इसलिए जब परिवार को फोन आया, तो वे डर गए कि कहीं कोई मुसीबत न आ जाए. लेकिन वह कॉल धमकी भरा नहीं था, बल्कि वह तो मदद के लिए किया गया था. (फोटो साभार: IMDb)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan,

शादाब खान ने खुलासा किया कि उनके पिता का इंडस्ट्री पर करीब 1.27 करोड़ रुपये बकाया था. उन दिनों एक्टर्स को प्रोड्यूसर्स से ‘लैब लेटर’ मिलते थे, जो पेमेंट के वादे का एक ऑफिशियल कागज होता था. अमजद खान के पास ऐसे ढेरों लेटर्स थे, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में थी. आज के हिसाब से देखें तो यह रकम बांद्रा जैसे इलाके में 3-4 आलीशान फ्लैट खरीदने के बराबर थी, जो उस समय के लिहाज से बहुत बड़ी बात थी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan, अमजद खान, अंडरवर्ल्ड, हिंदी सिनेमा मेकर्स

हैरानी की बात यह है कि अमजद खान ने उन लोगों का कर्ज पहले ही माफ कर दिया था, जिनकी माली हालत खराब थी. लेकिन यह 1.27 करोड़ रुपये उन बड़े और अमीर प्रोड्यूसर्स पर बकाया थे, जो आसानी से पैसा दे सकते थे. इसके बावजूद, उन नामी फिल्ममेकर्स में से कोई भी आगे नहीं आया और न ही किसी ने परिवार को वह पैसा लौटाने की जहमत उठाई. (फोटो साभार: IMDb)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan, अमजद खान, अंडरवर्ल्ड, हिंदी सिनेमा मेकर्स

अमजद खान के गुजरने के कुछ वक्त बाद मिडिल ईस्ट के एक गैंगस्टर का फोन शादाब के पास आया. उस शख्स ने कहा कि उसने सुना है कि अमजद साहब का बहुत सारा पैसा लोगों पर उधार है. उसने पेशकश की कि अगर परिवार चाहे, तो वह तीन दिन के अंदर सारा पैसा वसूल करके उनके घर पहुंचा सकता है. शादाब के लिए यह सुनना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था कि अंडरवर्ल्ड खुद उनकी मदद करना चाहता है. (फोटो साभार: IMDb)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan,

शादाब की मां यानी अमजद खान की पत्नी ने इस मदद को लेने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने बहुत ही हिम्मत और आत्मसम्मान के साथ कहा कि अमजद खान ने अपने जीते जी कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया और न ही कभी अंडरवर्ल्ड से कोई एहसान लिया. वह नहीं चाहती थीं कि उनके जाने के बाद परिवार किसी गलत रास्ते से पैसा हासिल करे. (फोटो साभार: IMDb)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan, अमजद खान, अंडरवर्ल्ड, हिंदी सिनेमा मेकर्स

शादाब बताते हैं कि उनकी मां ने यह फैसला अपने उसूलों के लिए लिया था. उन्होंने साफ कह दिया था कि अगर लोग खुद से पैसा देना चाहें तो ठीक है, वरना ऊपरवाला उनका ख्याल रखेगा. उनकी मां ने किसी के आगे झुकने के बजाय खुद का बिजनेस शुरू किया और अपने दम पर परिवार को संभाला. उन्होंने अमजद खान की विरासत को ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाया. (फोटो साभार: IMDb)

Amjad Khan, Sholay actor amjad khan family, when underworld want to help amjad khan family, Gabbar Singh underworld connection, Amjad Khan son Shadaab Khan, Rakesh Roshan, Karan Johar, Hrithik Roshan, अमजद खान, अंडरवर्ल्ड, हिंदी सिनेमा मेकर्स

शादाब का खुलासे से पता चलता है कि बॉलीवुड की अंदरूनी दुनिया कितनी पेचीदा थी. जहां एक तरफ करण जौहर और राकेश रोशन जैसे दिग्गजों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलीं, वहीं अमजद खान के प्रति अंडरवर्ल्ड का यह नजरिया उनके ऊंचे कद को बयां करता है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *