Site icon Aaj Ki Baat

शराब या खराब लाइफस्टाइल, आपके लिवर के लिए दोनों में सबसे खतरनाक क्या? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शराब या खराब लाइफस्टाइल, आपके लिवर के लिए दोनों में सबसे खतरनाक क्या? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Last Updated:

लिवर शरीर का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है. अनहेल्दी डाइट, खराब जीवनशैली और शराब के सेवन से लिवर को नुकसान होता है, लेकिन ये जानना भी जरूरी है कि शराब या खराब लाइफस्टाइल में से कौन सा लिवर को जल्दी नुकसान पहुंचा सकता है. जानें यहां लिवर के लिए क्या है अधिक हानिकारक.

शराब या खराब लाइफस्टाइल, लिवर के लिए खतरनाक क्या?

लिवर शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है, जो कई तरह के कार्य करता है. अगर खानपान में कोई भी लापरवाही बरती जाए तो इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है. लिवर शरीर का सबसे बड़ा ठोस अंग है, जो लगभग 500 से भी अधिक कार्यों को करता है. यह खून को फिल्टर करता है. भोजन पचाने के लिए पित्त बनाता है, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.एनर्जी स्टोर करना आदि कई अनगिनत कार्य करता है. आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि वे न तो फिजिकली एक्टिव रहते हैं, ना ही हेल्दी खाते हैं और ना ही एक्सरसाइज करते हैं. कुछ लोगों को शराब पीने की इतनी बुरी लत होती है कि उनका एक दिन भी इसके बिना गुजारा नहीं होता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि लिवर के लिए अधिक नुकसानदायक शराब है या फिर खराब जीवनशैली? जानते हैं यहां क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

लिवर के लिए शराब या खराब जीवनशैली क्या है रिस्की?
शराब अधिक पीने से लिवर को भारी नुकसान होता है. काफी लोगों का शराब पीने के कारण लिवर संबंधित कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. लगातार आप शराब पीते हैं तो इससे लिवर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं. इससे सूजन, फाइब्रोसिस, लिवर सिरोसिस हो सकता है.

न्यूज18 इंग्लिश को दिए एक इंटरव्यू में चेन्नई के एसआरएम ग्लोबल हॉस्पिटल्स में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रमुख सलाहकार डॉ. एन.ए. राजेश ने कहा कि आजकल काफी लोगों में नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज में वृद्धि देखी जा रही है, जिसे अब मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (एमएएसएलडी) के रूप में जाना जाता है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये रोग शराब पीने के कारण नहीं, बल्कि खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों में बढ़ रही है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जीवनशैली से संबंधित कारक इस प्रकार हैं-

-अनहेल्दी चीजों का सेवन हर दिन करना. बाहर ठेले पर से खाना, घर का खाना बेहद कम खाना. इसमें जंक फूड, फास्ट फूड, प्रसंस्कृत और उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का बार-बार सेवन शामिल है.

– एक्सरसाइज बिल्कुल न करना. लगातार एक ही जगह और एक ही पोजीशन में बैठकर काम करते रहना. फिजिकल एक्टिविटी जिनकी लाइफ में नहीं होती है, उनमें लिवर की ये समस्या अधिक हो सकती है.

-धीरे-धीरे वजन बढ़ना, जिससे मोटापे का शिकार होना भी लिवर डिजीज के रिस्क को बढ़ाता है.

-डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म का असंतुलन होना.

– नींद की अनियमितता और लॉन्ग टर्म स्ट्रेस भी लिवर डिजीज को बढ़ाते हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version