Site icon Aaj Ki Baat

शरीर की गर्मी और पित्त को शांत रखते हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक, अमृत समान इन पेय पदार्थों को पीने से होंगे अद्भुत लाभ

शरीर की गर्मी और पित्त को शांत रखते हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक, अमृत समान इन पेय पदार्थों को पीने से होंगे अद्भुत लाभ


गर्मियों के मौसम में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. बढ़ते तापमान के कारण सिरदर्द, पाचन संबंधी दिक्कतें और त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं. दरअसल, इन समस्याओं की एक बड़ी वजह शरीर में पित्त का बढ़ना होता है. जानिए गर्मियों के मौसम में पित्त क्यों बढ़ता है और इसे किस तरह से शांत किया जा सकता है?

पित्त बढ़ने का कारण और असर

गर्मी के दिनों में बाहरी तापमान का सीधा असर शरीर पर पड़ता है, जिससे अंदरूनी गर्मी बढ़ जाती है और पित्त असंतुलित हो जाता है. पित्त बढ़ने पर थकान, अधिक गर्मी लगना, मुंह या जीभ पर छाले, पेट में एसिडिटी और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. सही खानपान के जरिए इसे संतुलित किया जा सकता है.

पान और गुलकंद का शरबत

पान और गुलकंद से बना शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में काफी असरदार होता है. यह पाचन को बेहतर बनाता है, पेट को शांत रखता है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

खजूरादी मंथ का सेवन

खजूरादी मंथ एक आयुर्वेदिक पेय है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ताकत भी प्रदान करता है. यह कमजोरी को कम करता है, खून की कमी को सुधारने में मदद करता है और बार-बार लगने वाली प्यास से भी राहत दिलाता है.

आंवला और सब्जा सीड का मिश्रण

आंवला और सब्जा सीड का संयोजन पित्त को संतुलित करने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है. यह एक तरह का हेल्दी टॉनिक है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है. साथ ही, यह पाचन सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है.

नारियल और कोकम पेय

नारियल और कोकम से तैयार पेय शरीर के हार्मोन संतुलन में मदद करता है और गर्मी को कम करता है. यह गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और शरीर को ठंडा बनाए रखता है.

सी बकथॉर्न जूस के फायदे

सी बकथॉर्न (Sea Buckthorn) एक पीले रंग का छोटा फल है, जिसे हिमालयन सुपरफूड भी कहते हैं. सी बकथॉर्न का जूस गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं. इंफेक्शन और छोटी-मोटी बार-बार होने वाली बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं.

नोट: गर्मियों में पित्त का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए प्राकृतिक और ठंडक देने वाले पेय पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक आसान और प्रभावी उपाय हो सकता है.



Source link

Exit mobile version