शूटिंग के बाद फिल्म से कटा इन सितारों का पत्ता, 1 हीरो को बिन बताए रिलीज से पहले किया गया बाहर, झेलनी पड़ी जिल्लत

शूटिंग के बाद फिल्म से कटा इन सितारों का पत्ता, 1 हीरो को बिन बताए रिलीज से पहले किया गया बाहर, झेलनी पड़ी जिल्लत


Last Updated:

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों की सफलता का रास्ता कई मुश्किलों से होकर गुजरता है. पंकज त्रिपाठी, मृणाल ठाकुर, कंगना रनौत आज फिल्म इंडस्ट्री के नामी चेहरे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब इन सितारों को फिल्मों से रिप्लेस कर दिया जाता था. आज भले ही इन सितारों का दबदबा है, लेकिन एक वक्त पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद इन कलाकारों के रोल्स हटा दिए जाते थे.

मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. इससे पहले वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आई थी. इन दिनों ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इस लव स्टोरी को ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. इससे पहले वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आई थी. इन दिनों ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इस लव स्टोरी को ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

आज मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गई हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस के रोल्स छोटे कर दिए जाते थे और उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता था. एक्ट्रेस ने हाल ही में अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया. जर्नलिस्ट प्रेमा के यूट्यूब शो में मृणाल ने बताया कि कैसे उनके अहम सीन फाइनल कट से हटा दिए गए. (फोटो साभार: Instagram@mrunalthakur)

what has mrunal said about dhanush, what has dhanush said about mrunal, mrunal dhanush marriage, mrunal dhanush rumors, mrunal dhanush relationship, Dhanush Mrunal Thakur wedding, Dhanush Mrunal Thakur relationship, Dhanush marriage

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि एक बहुत सीनियर एक्टर उनके पति का किरदार निभाएंगे. फिल्म में वह चंकी पांडे की पत्नी के रोल में नजर आई थीं. मृणाल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि एक बहुत सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल करेंगे. क्योंकि इससे मेरी उम्मीदें बदल गईं. यह वो नहीं था जो मैंने फिल्म से सोचा था. वहां मैं फेल हो गई. क्योंकि थोड़ा सा भरोसा डगमगा गया था. लेकिन आपको पता है, मुझे कोई पछतावा नहीं है’. (फोटो साभार: Instagram@mrunalthakur)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने शॉट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके कुछ महत्वपूर्ण सीन, जो उनके किरदार और कहानी को गहराई दे सकते थे, एडिटिंग टेबल पर ही रह गए. मृणाल ने एक इमोशनल सीन का जिक्र किया जिसमें वह अपनी भतीजी की भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी छोड़ देती हैं. वो कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि मेरे दो अहम सीन एडिट कर दिए जाएंगे. वह कहानी ही गायब थी’.

Mrunal Thakur style inspiration, Simple to glam looks, Wedding outfit ideas, Mrunal Thakur outfits,Dhanush wedding fashion, Celebrity style photos, Party wear styling ideas,Mrunal Thakur fashion, Mrunal Thakur style, Mrunal Thakur saree looks,मृणाल ठाकुर फैशन, मृणाल ठाकुर स्टाइल, मृणाल ठाकुर आउटफिट्स, मृणाल ठाकुर साड़ी लुक,

मृणाल ठाकुर से पहले कई अन्य सितारे भी अपना दर्द साझा कर चुके हैं. गोविंदा, पंकज त्रिपाठी और कंगना रनौत ने भी बताया था कि कैसे आखिरी समय में उनके रोल्स को फिल्म से हटा दिया गया था. ओटीटी से एक नई शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी आज फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन एक्टर ने बताया था कि सास 2004 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म लक्ष्य से उनका रोल काट दिया गया था.

Aditi Rao Hydari Pankaj

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने पूरी कहानी साझा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे सूबेदार कुलदीप सिंह के रोल के लिए कास्ट किया गया था. शूटिंग के दौरान मैं पहली बार लेह-लद्दाख गया था. फिल्म रिलीज से पहले मैं पटना में था. वहां एक मीडिया फ्रेंड से बात करते हुए मैंने यूं ही बता दिया कि मैं भी फिल्म में हूं. वह बहुत एक्साइटेड हो गया और और डिटेल्स मांगी. मैंने उसे अपने रोल और ऋतिक के साथ अपने सीन के बारे में बताया. अगले दिन पटना के हिंदुस्तान अखबार में खबर छपी ‘लक्ष्य में दिखेगा बिहार का लाल’ और मेरी एक छोटी सी फोटो भी थी’.

Pankaj Tripathi, Pankaj Tripathi news, Pankaj Tripathi latest interview, Pankaj Tripathi on Films, पंकज त्रिपाठी , पंकज त्रिपाठी की लेटेस्ट इंटरव्यू

उन्होंने आगे कहा, ‘फिर मैं अपनी पत्नी के साथ अशोक सिनेमा हॉल में ‘लक्ष्य’ देखने गया. पूरी फिल्म खत्म हो गई और मैं कहीं नजर नहीं आया. मेरी परेशानी दोगुनी हो गई, सिर्फ इसलिए नहीं कि मुझे एडिट कर दिया गया, बल्कि इसलिए कि यह खबर पहले ही अखबार में छप चुकी थी. मैं बहुत टेंशन में था. अगर खबर नहीं छपती तो इतना प्रेशर नहीं होता. मुझे लगा अब जो भी पढ़ेगा, मुझे झूठा समझेगा, क्योंकि मैं एक ऐसे मीडियम में काम करता हूं जिसमें सब कुछ नकली होता है – नकली बेटा, नकली मां, नकली रिश्ते, नकली कहानियां लेकिन मैं पूरी कोशिश करता हूं कि सब कुछ असली लगे’.

Govinda once spoke about his special appearance being chopped from Ranbir Kapoor and Katrina Kaif's Jagga Jasoos. During his rant session on X (formerly Twitter), the actor shared how he shot for his scenes in South Africa while unwell. Expressing his anger, he had tweeted, "I did my job as an actor and if the director is not happy it’s completely his call. I was unwell and on drips but still, I travelled to South Africa and did my shoot. I was told they will narrate the film in South Africa and I didn’t even charge my signing amount, made no contracts. I gave full respect to Kapoor family. I did the film because he is my senior’s son. I was told I will get the script."

गोविंदा ने बताया था कि वो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कैमियो में नजर आए थे. इस बारे में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गोविंदा ने एक्स पर लिखा था, ‘मैंने एक्टर के तौर पर अपना काम किया और अगर डायरेक्टर खुश नहीं है तो यह पूरी तरह उसकी मर्जी है. मैं बीमार था और ड्रिप्स पर था, फिर भी साउथ अफ्रीका गया और शूट किया. मुझे बताया गया था कि फिल्म की कहानी साउथ अफ्रीका में सुनाई जाएगी और मैंने साइनिंग अमाउंट भी नहीं लिया, कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया. मैंने कपूर परिवार को पूरा सम्मान दिया. मैंने फिल्म इसलिए की क्योंकि वह मेरे सीनियर के बेटे हैं. मुझे बताया गया था कि मुझे स्क्रिप्ट मिलेगी’.

Actress Kangana Ranaut, back in 2017, shared that her 'top-notch' scenes from Rangoon were cut. “I didn’t think (I’ll be appreciated this much). Many of my favourite scenes, which were important for my graph, were chopped off. I prepared my character’s graph in a linear pattern and when I saw the film, Vishal sir explained why he cut those scenes,” Kangana told reporters here at a post-release promotional event of Rangoon.

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2017 में बताया था कि ‘रंगून’ से उनके कई बेहतरीन सीन काट दिए गए. कंगना ने कहा, ‘मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इतनी सराहना मिलेगी. मेरे कई फेवरेट सीन, जो मेरे किरदार के ग्राफ के लिए जरूरी थे, काट दिए गए. मैंने अपने किरदार का ग्राफ एक लाइन में तैयार किया था और जब मैंने फिल्म देखी, तो विशाल सर ने समझाया कि उन्होंने वो सीन क्यों काटे.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *