Site icon Aaj Ki Baat

सिर्फ फल ही नहीं, इस पेड़ की पत्तियों में भी छिपे हैं औषधीय गुण! कई गंभीर बीमारियों में कारगर

सिर्फ फल ही नहीं, इस पेड़ की पत्तियों में भी छिपे हैं औषधीय गुण! कई गंभीर बीमारियों में कारगर


Last Updated:

Health News: आयुर्वेद में एक फल की पत्तियों को काफी फायदेमंद माना गया है. इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. अमरूद में बहुत सारे विटामिन पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.

बाराबंकी: अमरूद एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अमरूद सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद में अमरूद को सेहत का खजाना माना गया है. इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. अमरूद में बहुत सारे विटामिन पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं. इसके पत्तों का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है.

आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद के फल, पत्ते, छाल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं. ये हमें ब्लड शुगर, डाइजेशन, पाचन, कब्ज, मोटापा, एनीमिया और स्किन संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं.

कब्ज और गैस से छुटकारा
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा एमडी मेडिसिन ने बताया कि अमरूद का फल और पेड़ हमारे देश में सब जगह पाया जाता है. इसमे बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं. जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है या कब्ज व गैस बनती है, उन्हें अमरूद के फल का सेवन करना चाहिए. इससे काफी फायदा होता है. साथ ही जिनका पेट खराब रहता है, अधिक दर्द होता है या डायरिया की समस्या है, उन लोगों को भी इसके फल का इस्तेमाल करना चाहिए.

सुबह-शाम चार पत्तियां चबाने के फायदे
वहीं अगर किसी को ब्लड शुगर है, डाइजेशन की समस्या है, उन लोगों को अमरूद का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं जिन लोगों का वजन बढ़ रहा है या स्किन समस्या, एनीमिया की कमी हो रही है, वहां पर इसकी पत्तियों को पीसकर इस्तेमाल करना चाहिए. ये बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. वहीं जिन्हें शुगर की समस्या है, उन्हें सुबह-शाम चार पत्तियां चबा-चबाकर खानी चाहिए. इससे बहुत ही फायदा होता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version