सिर्फ 1 चम्मच पीनट बटर से शरीर में होते हैं कई बड़े बदलाव! न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले फायदे

सिर्फ 1 चम्मच पीनट बटर से शरीर में होते हैं कई बड़े बदलाव! न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले फायदे


Last Updated:

पीनट बटर को अक्सर फिटनेस और हेल्दी स्नैक के रूप में देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सिर्फ एक चम्मच पीनट बटर भी शरीर पर कई सकारात्मक असर डाल सकता है. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के मुताबिक, सही मात्रा में लिया जाए तो यह एनर्जी, हार्ट हेल्थ और मसल्स के लिए फायदेमंद हो सकता है.

सिर्फ 1 चम्मच पीनट बटर से होते हैं कई बड़े बदलाव! एक्सपर्ट ने बताए फायदे Zoom

पीनट बटर में प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. (AI image)

आजकल हेल्दी डाइट की बात होती है तो पीनट बटर का नाम अक्सर सामने आता है. जिम जाने वाले लोग, फिटनेस फॉलो करने वाले और हेल्दी स्नैक की तलाश करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. दरअसल पीनट बटर मूंगफली से बनाया जाता है और इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. दिल्ली स्थित फेलिक्स ग्लोबल की वरिष्ठ क्लिनिकल पोषण विशेषज्ञ डॉ. राधिका मेहता का कहना है कि अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो रोज सिर्फ एक चम्मच पीनट बटर भी शरीर को कई फायदे दे सकता है.

सबसे पहले बात करते हैं एनर्जी की. पीनट बटर में हेल्दी फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित मिश्रण होता है. यही वजह है कि यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करता है. कई बार मीठे स्नैक्स खाने से शरीर में अचानक एनर्जी आती है और फिर जल्दी गिर जाती है, लेकिन पीनट बटर धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज करता है जिससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है.

पीनट बटर हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं. ये फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि मूंगफली से बने खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है. इसके अलावा पीनट बटर मसल्स हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और मजबूती के लिए जरूरी होता है. इसलिए जिम जाने वाले लोग या एक्टिव लाइफस्टाइल रखने वाले लोग अक्सर इसे अपने ब्रेकफास्ट या स्नैक में शामिल करते हैं. एक चम्मच पीनट बटर भी शरीर को जरूरी प्रोटीन देने में मदद कर सकता है.

पीनट बटर का एक और फायदा यह है कि यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे भूख जल्दी नहीं लगती. यही कारण है कि कई डाइट एक्सपर्ट इसे वेट मैनेजमेंट के लिए भी अच्छा स्नैक मानते हैं. साथ ही पीनट बटर में विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम और बी-विटामिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. ये सभी शरीर की इम्यूनिटी, नर्व हेल्थ और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. इन पोषक तत्वों की वजह से यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है.

पीनट बटर ब्लड शुगर को स्थिर रखने में भी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट और प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक तेजी से नहीं बढ़ता. इसी कारण इसे संतुलित डाइट का हिस्सा माना जाता है. हालांकि यह याद रखना जरूरी है कि पीनट बटर कैलोरी में काफी ज्यादा होता है. इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि नैचुरल पीनट बटर चुनें जिसमें ज्यादा चीनी, नमक या प्रोसेस्ड ऑयल न मिला हो. सही मात्रा में लिया गया पीनट बटर स्वाद के साथ-साथ शरीर को कई पोषण लाभ भी दे सकता है.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *