Last Updated:
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक वक्त था, जब कोई सुनीता को जानता भी नहीं था. गोविंदा और सुनीता को लोग कभी मिसाल दिया करते थे.आज वह सुनीता कहती हैं कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है सुनीता का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपनी 40 साल की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही है. उनके इस बयान ने सनसनी मचा दी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है सुनीता का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपनी 40 साल की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही है. उनके इस बयान ने सनसनी मचा दी है.
सुनीता आहूजा ने अब अपना लुक पूरी तरह चेंज कर लिया है.अब वह ब्लॉगर भी बन गई है. अपने ब्लॉग पर भी वह कई बार अपनी शादी और बच्चों का जिक्र करती हैं. हाल ही में उन्होंने भांजे कृष्णा और केशमीरा को भी माफ कर दिया है.
अब वह फिर से अपने गोविंदा को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सुनीता अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं. अब उन्होंने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है.
सुनीता ने अपनी बातचीत में ये भी खुलासा किया कि एक दौर में हीरो के अफेयर की खबरें सामने आना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती थी. अगर खबर आती भी थी, लोग इसे इतना सीरियस नहीं लेते थे. लेकिन अगर किसी पत्नी को अपने पति पर भरोस है, तो इस तरह की बातें भी इफेक्ट नहीं करती.
अपनी बातचीत में सुनीता ने कहा कि लोग भी बहुत बातें बनाते हैं, उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी लिखते हैं. लेकिन आप अपना काम करते रहें. साथ ही उन्होंने रिश्तों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और कहा कि गोविंदा एक बहुत अच्छे बेटे और पिता हैं, लेकिन पति के लिए वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.
सुनीता ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें बाहर घूमना, पार्टी करना और वेकेशन एंजॉय करना बहुत पसंद रहा है. लेकिन गोविंदा परिवार की जिम्मेदारियों में ही बिजी रहे और उन्हें कभी मौका ही नहीं मिला कि वह अपनी लाइफ एंजॉय करे.
सुपरस्टार होकर भी वह कभी खुलकर जिंदगी नहीं जी पाए. मैं तो अक्सर ये ही कहती हूं कि मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, लेकिन पति नहीं. लेकिन अब इस बात से क्या ही फर्क पड़ता है. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि 40 साल की शादी के बाद अब अलग होने का कोई मतलब नहीं है.
बता दें गोविंदा ने सुनीता आहूजा से 11 मार्च 1987 में शादी रचाई थी. अब उनके दो बच्चे बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं. अब वह खुलकर अपनी जिंदगी जी रही हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
Munish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें