सुपरस्टार दादा की पोती, सफल बिजनेस के बाद बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, मां-भाई-भाभी भी हैं स्टार

सुपरस्टार दादा की पोती, सफल बिजनेस के बाद बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, मां-भाई-भाभी भी हैं स्टार

Last Updated:

बॉलीवुड के मशहूर खानदार की लाडली ने बरसों पुरानी झिझक को तोड़ दिया है. वे अब अपनी मम्मी-पापा, भाइयां-भाभी की राह पर चल पड़ी हैं. सफल एंटरप्रिन्योर होने के बावजदू वे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. स्टारकिड ने मॉडलिंग के बाद 2016 में अपनी मां के साथ मिलकर ‘आर ज्वेलरी’ ब्रांड लॉन्च किया था. स्टारकिड की पहली फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे लेकर दर्शक रोमांचित हो रहे हैं.

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

नई दिल्ली: स्टारकिड ने शुरू में एक्टिंग से दूर रही हैं. उन्होंने अपने दादा-पापा और भाई-बहनों से इतर फैशन को अपना बिजनेस बनाया. उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की है.वे अब 2026 में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जो उनके करियर की एक नई शुरुआत है. स्टारकिड की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दादी की शादी’ 8 मई को रिलीज होगी, जिसमें उन्होंने अहम रोल निभाया है. 15 सितंबर 1980 को जन्मी रिद्धिमा कपूर साहनी की बात कर रहे हैं, वे बॉलीवुड के दिग्गज ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाड़ली बेटी और सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं. (फोटो साभार:AI से जेनरेटेड इमेज)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

रिद्धिमा भले फिल्मी परिवार में पली-बढ़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कैमरे के बजाय डिजाइनिंग की दुनिया को चुना. कपूर खानदान की पांचवीं पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाली रिद्धिमा का जन्म मुंबई में हुआ था. दादा राज कपूर के लाड़-प्यार और फिल्मी माहौल के बीच रहने के बावजूद उन्होंने कभी एक्टिंग को अपना पहला करियर नहीं बनाया. उनके भाई रणबीर कपूर ने जहां पर्दे पर जादू चलाया, वहीं रिद्धिमा ने पर्दे के पीछे अपनी क्रिएटिविटी को निखारने पर ध्यान दिया और हमेशा ग्लैमर की चकाचौंध से दूरी बनाए रखी. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

रिद्धिमा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रिद्धिमा ने पंचगनी के ‘न्यू एरा हाई स्कूल’ से शुरुआती पढ़ाई की थी. इसके बाद, वह डिजाइनिंग की बारीकियां सीखने सात समंदर पार लंदन चली गईं. वहां की ‘अमेरिकन इंटरकॉन्टिनेंटल यूनिवर्सिटी’ से उन्होंने डिजाइन और मार्केटिंग में डिग्री हासिल की. यही वह समय था जब उनकी कला और बिजनेस की समझ को एक सही दिशा मिली, जिसने आगे चलकर उन्हें एक सफल उद्यमी बनाया.(फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

2000 के दशक में रिद्धिमा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने ‘नोटंदास’ जैसे नामी ज्वेलरी ब्रांड्स के लिए बड़े कैंपेन किए. उनके स्टाइलिश फोटोशूट्स और विज्ञापनों ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरीं. लोग उनकी खूबसूरती और ग्रेस के कायल हो गए थे. प्रिंट मीडिया और फैशन पत्रिकाओं में उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया था कि वे फैशन जगत का एक चमकता सितारा बनने वाली हैं. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

साल 2016 रिद्धिमा के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा.विकीटिया की रिपोर्ट के अनुसार, जब उन्होंने अपनी मां नीतू सिंह के साथ मिलकर ‘आर ज्वेलरी’ (R Jewelry) लॉन्च किया. उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहनों को आधुनिक रंग देकर हाई-एंड ग्राहकों के बीच अपनी धाक जमा ली है. आज वे भारत के फैशन सेक्टर में एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर मानी जाती हैं. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

रिद्धिमा ने 2006 में दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की. अब वे दिल्ली की बहू हैं और अपनी बेटी समारा साहनी के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं. अक्सर वह अपने काम और परिवार के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच चक्कर लगाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं, जहां वह अपने वर्कआउट और फैमिली वेकेशन की झलकियां शेयर करती रहती हैं. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

रिद्धिमा भले ही फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन टीवी-मीडिया में उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है. वह ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘केबीसी’ जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर अपने परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं. वोग और फेमिना जैसी मैगजीन के कवर पेज पर भी उनकी खूबसूरती की चर्चा होती रही है. वे हमेशा से ही लाइमलाइट में रहीं, लेकिन अपने काम और सादगी की वजह से. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

Riddhima Kapoor, daadi ki shaadi, daadi ki shaadi trailer, neetu kapoor daughter, ranbir kapoor, rishi kapoor, naani ki saadi, Riddhima Kapoor Sahni, Riddhima Kapoor film daadi ki shaadi

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में धमाल मचाने के बाद रिद्धिमा अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं. साल 2026 में वह अपना बॉलीवुड फिल्म ‘दादी की शादी’ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. इसमें उनकी मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा का अहम रोल है. फिल्म का ट्रेलर नेटिजेंस को पसंद आ रहा है. 40 की उम्र के बाद रिद्धिमा अपनी अदाकारी का जादू चलाने को बेताब हैं. (फोटो साभार: Instagram@riddhimakapoorsahniofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *