Site icon Aaj Ki Baat

सुबह या दोपहर, 2 खाएं या 3? जानें संतरा खाने का सही तरीका, मिलेगा कई गुना ज्यादा फायदा

सुबह या दोपहर, 2 खाएं या 3? जानें संतरा खाने का सही तरीका, मिलेगा कई गुना ज्यादा फायदा


Last Updated:

अगर संतरा सही समय, सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं. ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार लोकल 18 से कहते हैं कि संतरे में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है. एक दिन में 1 से 2 संतरे खाना पर्याप्त है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. संतरा खाने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. कई लोग संतरे का जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या ये सही है, आइये संतरे के बारे में सबकुछ जानते हैं.

संतरा सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग इसे किसी भी समय और किसी भी मात्रा में खा लेते हैं. ऐसे में पूरा फायदा नहीं मिल पाता. अगर संतरा सही समय, सही तरीके और सही मात्रा में खाया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं.

डॉ. राजकुमार (आयुष) बताते हैं कि कि संतरा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दिन है. सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर में संतरा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. दिन में संतरा खाने से पाचन भी बेहतर रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है.

संतरा खाने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. कई लोग संतरे का जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं लेकिन पूरा फल खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. पूरा संतरा खाने से शरीर को फाइबर मिलता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. जूस में अक्सर फाइबर कम हो जाता है. इसलिए बेहतर है कि संतरे को छीलकर सीधे खाया जाए ताकि इसके सभी पोषक तत्व शरीर को मिल सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मात्रा की बात करें तो एक दिन में 1 से 2 संतरे खाना पर्याप्त माना जाता है. इससे शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल मिल जाते हैं. जरूरत से ज्यादा संतरा खाने से एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है. इसलिए संतुलित मात्रा में संतरा खाना ही सही माना जाता है. सही मात्रा में सेवन करने से शरीर को पूरा फायदा मिलता है.

संतरा खाने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है. इसमें मौजूद विटामिन C सर्दी जुकाम से बचाने में मदद करता है. यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी मददगार है. नियमित रूप से संतरा खाने वाले लोगों की त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग दिखाई देती है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है.

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी संतरा एक अच्छा विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत भी कम हो सकती है. इसलिए डाइट में संतरा शामिल करना वजन नियंत्रण में भी मदद कर सकता है.

कुछ लोगों को संतरा खाते समय सावधानी भी रखनी चाहिए. जिन लोगों को ज्यादा एसिडिटी या गैस की समस्या रहती है उन्हें खाली पेट संतरा खाने से बचना चाहिए. रात में संतरा खाने से भी कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए हमेशा दिन के समय और संतुलित मात्रा में संतरा खाना बेहतर है.



Source link

Exit mobile version