सूर्य की किरणें त्वचा को क्यों नुकसान पहुंचाती हैं? जानें, सनबर्न कैसे होता है और इससे बचने के उपाय

सूर्य की किरणें त्वचा को क्यों नुकसान पहुंचाती हैं? जानें, सनबर्न कैसे होता है और इससे बचने के उपाय


सूर्य पृथ्वी पर जीवन के लिए बेहद जरूरी है. यह हमें रोशनी और ऊर्जा प्रदान करता है, साथ ही शरीर में विटामिन D बनाने में भी मदद करता है, जो हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण है. लेकिन, इसकी तेज किरणें हमेशा फायदेमंद नहीं होतीं. अधिक समय तक धूप में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है. जानिए, सूर्य की किरणें स्किन को कैसे पहुंचाती हैं नुकसान और सनबर्न होने पर क्या करें उपाय.

सूर्य की किरणों के प्रकार

सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है:

इन्फ्रारेड किरणें- ये गर्मी का एहसास कराती हैं और इनकी ऊर्जा सबसे कम होती है.
विजिबल लाइट (Visible Light)– जिसे हम अपनी आंखों से देख सकते हैं.
अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणें- ये सबसे ज्यादा ऊर्जा वाली होती हैं और त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं.

सनबर्न कैसे होता है?

अल्ट्रावॉयलेट किरणें त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं. जब त्वचा लंबे समय तक इनके संपर्क में रहती है, तो कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं या मर जाती हैं. इसके जवाब में शरीर प्रतिक्रिया करता है, जिससे त्वचा लाल हो जाती है, सूजन, जलन और दर्द महसूस होता है. इसे ही सनबर्न कहा जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

हर मौसम में खतरा

यूवी किरणें सिर्फ तेज धूप में ही नहीं, बल्कि हर जगह प्रभाव डाल सकती हैं. ये पानी, बर्फ, रेत और कंक्रीट जैसी सतहों से टकराकर वापस भी आ सकती हैं. यहां तक कि बादलों के बीच से भी ये गुजर जाती हैं, इसलिए बादल वाले दिन भी सावधानी जरूरी है.

सनबर्न से बचने के उपाय

सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच धूप में जाने से बचें.
हल्के रंग और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें.
टोपी और सनग्लासेस का इस्तेमाल करें.
कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं और हर 3–4 घंटे में दोबारा लगाएं.
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

सनबर्न होने पर क्या करें?

अगर त्वचा जल जाए तो ठंडे पानी से सिकाई करें. मॉइश्चराइजर लगाएं. ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें
सूर्य हमारे जीवन का आधार है, लेकिन इसके प्रभावों को समझना और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. सही सावधानी अपनाकर हम इसके फायदे ले सकते हैं और त्वचा को नुकसान होने से बचा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *