Last Updated:
Benefits of Pineapple: अनानास न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. खट्टे-मीठे स्वाद और रस से भरपूर यह फल शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और ब्रोमेलिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते है. नियमित रूप से अनानास का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यह शरीर में सूजन को घटाने और हड्डियों को मजबूत करने में भी लाभकारी माना जाता है. अनानास त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाए रखते है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और थकान दूर करता है. संतुलित मात्रा में अनानास खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कई बीमारियों से बचाव में सहायता मिल सकती है.
अगर आप पेट से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित है तो अनानास आपका दोस्त बन सकता है. इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम पाए जाते है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है. इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है. गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. अनानास पेट के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.
अनानास फल में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाते है. इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा कम होता है, जिससे शरीर लंबे समय तक स्वस्थ महसूस करता है.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, इसमें मौजूद ब्रोमेलैन में सूजन कम करने की अद्भुत क्षमता होती है. यह गठिया के दर्द, मांसपेशियों की थकान और सर्जरी के बाद होने वाली सूजन को कम करने में सहायक है. इसे प्राकृतिक दर्द निवारक भी कहा जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अनानास मैंगनीज का अच्छा स्रोत माना गया है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है. इसका नियमित सही सेवन हड्डियों की घनत्व बढ़ाने में मदद करता है और बढ़ती उम्र में हड्डियों की कमजोरी से बचाता है. यह हड्डियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती हैं. याद रखे अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.
अगर आप भी चमकदार और जवां त्वचा पाने की तरकीब खोज रहे है तो अनानास को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है. इसमें विटामिन C पाया जाता है, जो कोलेजन के निर्माण को बढ़ाता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है. इसके साथ ही झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है.
उन्होंने आगे कहा कि, अनानास कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला होता है जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखने में बेहद लाभकारी और गुणकारी है.
बेशक अनानास बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. इसके अधिक सेवन से जीभ में जलन या पेट में एसिडिटी हो सकती है. इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका आनंद लें, ताकि स्वाद के साथ सेहत का पूरा फायदा मिल सके. अगर आप पहले से ही किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं, तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें.

