Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में अब सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कसीदे पढ़े हैं. थलाइवा ने आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर सराहना करते हुए इसे हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच बताया है. रजनीकांत ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस का बाप करार दिया है. इससे पहले महेश बाबू, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ सितारे भी ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर चुके हैं. यह मूवी पांच दिनों भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

रजनीकांत को बहुत पसंद आई रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’.
नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का शोर साउथ सिनेमा तक पहुंच चुका है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही इस फिल्म की तारीफ में अब खुद सुपरस्टार रजनीकांत ने कसीदे पढ़े हैं. थलाइवा ने इस एक्शन पैक्ड फिल्म को हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच फिल्म बताया ह. इसके साथ ही रजनीकांत ने आदित्य धर और उनकी पूरी को फिल्म की सफलता पर बधाई भी दी है. सुपरस्टार का यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) हैंडल पर धुरंधर 2 फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘क्या फिल्म है धुरंधर 2. आदित्य धर को सलाम. बॉक्स ऑफिस का बाप. रणवीर और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए. जय हिंद.’