1 साल, 3 ब्लॉकबस्टर और बॉक्स ऑफिस पर राज, 1999 का किंग साबित हुआ ये स्टार, हर फिल्म पर लगा सुपरहिट का टैग

Last Updated:

90 के दशक के आखिर में बॉलीवुड में कई बड़े सितारों का दबदबा था. कोई रोमांस का बादशाह कहलाता था तो कोई एक्शन फिल्मों से थिएटर हिला रहा था. लेकिन साल 1999 में एक ऐसा अभिनेता था, जिसने बिना किसी शोर-शराबे के लगातार तीन सुपरहिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना राज कायम कर लिया. खास बात ये रही कि उसकी तीनों फिल्मों ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

नई दिल्ली. 90 के दशक का आखिरी दौर… सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें, पोस्टरों से भरी दीवारें और हर तरफ सिर्फ एक ही स्टार का जलवा. उस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े चेहरे थे, लेकिन एक अभिनेता ऐसा निकला जिसने अकेले दम पर पूरा खेल पलट दिया. दिलचस्प बात ये रही कि उसने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि लगातार तीन फिल्मों से थिएटरों पर कब्जा जमा लिया. हर कुछ महीनों में उसकी नई फिल्म आती और सुपरहिट का टैग लेकर निकल जाती. कभी रोमांस से दर्शकों का दिल जीता, कभी कॉमेडी से हंसाया तो कभी अपने अलग अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया. हालत ये हो गई थी कि उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में उसी स्टार का नाम बार-बार दिखाई दे रहा था. 1999 में वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह बन चुका था.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

बॉलीवुड में कुछ साल ऐसे होते हैं, जो किसी एक अभिनेता के नाम हो जाते हैं. साल 1999 ठीक ऐसा ही साल था. ये साल अनिल कपूर के नाम था. जिन्होंने 1999 में ऐसी सफलता हासिल की, जिसे आज भी उनके करियर के सबसे सुनहरे दौर में गिना जाता है. जब अनिल कपूर ने एक के बाद एक तीन बड़ी फिल्में दीं और बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर दिया.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

उस साल उनकी तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘ताल’. दिलचस्प बात ये रही कि तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

साल की शुरुआत 22 जनवरी 1999 को रिलीज हुई ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ से हुई. फिल्म में अनिल कपूर के साथ काजोल नजर आई थीं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शादी, रिश्तों और भावनाओं को बेहद अलग अंदाज में दिखाया गया. उस दौर में फिल्म की कहानी काफी फ्रेश मानी गई थी. दर्शकों ने अनिल कपूर और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 17.03 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो उस समय के हिसाब से बड़ी सफलता मानी जाती थी.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

फिल्म की कहानी एक अमीर परिवार की बेटी और मिडिल क्लास युवक की प्रेम कहानी पर आधारित थी. अनिल कपूर ने इस फिल्म में एक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान का रोल बखूबी निभाया. गानों की धुन और भावुक कहानी ने परिवार के साथ-साथ युवा दर्शकों को भी आकर्षित किया. यह फिल्म 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

साल का सबसे बड़ा धमाका 28 मई को आया. डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘बीवी नं. 1’ में अनिल कपूर के साथ करिश्मा कपूर, सलमान खान, तब्बू और सुष्मिता सेन जैसे स्टार्स थे. फिल्म ने रिलीज होते ही घर-घर में चर्चा बटौरी.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

25,58,00,000 का नेट ग्रॉस कमाकर यह 1999 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. अनिल कपूर ने इस फिल्म में एक पति का रोल किया जो अपनी बीवी को कंट्रोल करने की कोशिश करता है, लेकिन उल्टा फंस जाता है. फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी टाइमिंग और अनिल कपूर की एनर्जी ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. ‘बीवी नं. 1’ उस साल की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में शुमार हुई.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

साल का तीसरा और सबसे प्रीमियम प्रोजेक्ट था ‘ताल’. सबर फिल्म्स और ए.आर. रहमान के जादू से सजी यह फिल्म 13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई. अनिल कपूर के साथ अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और अलोक नाथ प्रमुख भूमिकाओं में थे. ‘ताल’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

‘ताल’ में अनिल कपूर ने विक्रांत कपूर नाम के म्यूजिक प्रोड्यूसर का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनके सबसे अलग रोल्स में गिना जाता है. उनका लुक, संवाद बोलने का अंदाज और एनर्जी दर्शकों को बेहद पसंद आई. सुभाष घई द्वारा निर्देशित ‘ताल’ ने 21,49,50,000 का नेट ग्रॉस कमाया और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

खास बात ये रही कि 1999 की टॉप 5 फिल्मों में अनिल कपूर की लगातार तीन फिल्में शामिल थीं. उस दौर में जहां कई सितारे एक हिट फिल्म के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं अनिल कपूर लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में सफल हो रहे थे. रोमांस, कॉमेडी और म्यूजिकल ड्रामा… तीनों तरह की फिल्मों में उनका प्रभाव साफ दिखाई दिया. यही वजह थी कि 1999 को कई फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स अनिल कपूर के करियर का ‘गोल्डन बॉक्स ऑफिस ईयर’ भी मानते हैं.

Anil Kapoor, how Anil Kapoor become king of 1999, Anil Kapoor box office india, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain, Biwi No.1, Taal, Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain Box office india, Biwi No.1 Box office india, Taal Box office india, अनिल कपूर, अनिल कपूर 1999 के किंग कैसे बने, अनिल कपूर बॉक्स ऑफिस इंडिया, हम आपके दिल में रहते हैं, बीवी नंबर 1, ताल, हम आपके दिल में रहते हैं बॉक्स ऑफिस इंडिया, बीवी नंबर 1 बॉक्स ऑफिस इंडिया, ताल बॉक्स ऑफिस इंडिया

आज जब बॉलीवुड में 100 करोड़ और 500 करोड़ क्लब की चर्चा होती है, तब भी 90 के दशक के ये आंकड़े और सुपरहिट फिल्में खास महत्व रखती हैं. उस दौर में इतने बड़े कलेक्शन हासिल करना किसी रिकॉर्ड से कम नहीं था. अनिल कपूर ने उस साल यह साबित कर दिया था कि वह सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि ऐसे अभिनेता हैं जो हर तरह की फिल्म को सफल बनाने का दम रखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *