’10 बार गलत तरह से छुआ’ डायरेक्टर की ‘डर्टी पिक्चर’ का मोनालिसा ने खोला कच्चा चिट्ठा, पुलिस ने कर दी बोलती बंद!

Last Updated:

‘कुंभ मेले’ से मोनालिसा इतनी मशहूर हुईं कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी. मगर उन्हें फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के समय सनोज मिश्रा ने गलत एहसास करवाया. मोनालिसा भोसले ने अब निर्देशक सनोज मिश्रा और वीएचपी नेता सहित चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था. इसमें उन्हें परिवार का सपोर्ट नहीं मिला. मोनालिसा भोसले की शादी और उम्र के चलते पहले से विवाद है. चूंकि कथित घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई थीं, इसलिए मामला वहां ट्रांसफर किया जा सकता है. फिलहाल पुलिस आरोपों और उम्र के दावों की जांच कर रही है.

Kumbh Mela Girl Monalisa, Monalisa Bhosle Files POCSO Complaint, Monalisa movie, Monalisa movie the diary of manipur, Monalisa case against Director Sanoj Mishra, Monalisa case on VHP Leader, Monalisa Anil Vilayil, मोनालिसा का सनोज मिश्रा के खिलाफ केस

नई दिल्ली: ‘कुंभ मेला गर्ल’ मोनालिसा भोसले को जब फिल्म मिली, तो लोगों को लगा कि उनकी किस्मत चमक गई है. मगर उन्हें इस फेम का खामियाजा भुगतना पड़ा. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत हुआ. उन्होंने हाल में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपनी शिकायत दर्ज की है. इस शिकायत में उन्होंने फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए हैं.

Kumbh Mela Girl Monalisa, Monalisa Bhosle Files POCSO Complaint, Monalisa movie, Monalisa movie the diary of manipur, Monalisa case against Director Sanoj Mishra, Monalisa case on VHP Leader, Monalisa Anil Vilayil, मोनालिसा का सनोज मिश्रा के खिलाफ केस

मोनालिसा ने दर्ज एफआईआर में विश्व हिंदू परिषद के नेता और वकील अनिल विलायिल का नाम शामिल है. साथ ही, उन्होंने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह एफआईआर बुधवार 29 अप्रैल 2026 को दर्ज हुई थी.

Actress Monalisa Sanoj Mishra Controversy, Diary of Manipur Movie Controversy, Monalisa Sexual Harassment Allegations, अभिनेत्री मोनालिसा सनोज मिश्रा विवाद, डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म विवाद, मोनालिसा यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप, Allegations against Director Sanoj Mishra, फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण की खबर, Sexual Abuse in Film Industry News

मोनालिसा ने अपनी शिकायत में बताया कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत बर्ताव हुआ था. उन्होंने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ. उनका कहना है कि शूटिंग के माहौल में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं. वे बोलीं, ‘डायरेक्टर ने मुझे 10 बार गलत तरह से छुआ. परिवार ने भी सपोर्ट नहीं किया.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Actress Monalisa Sanoj Mishra Controversy, Diary of Manipur Movie Controversy, Monalisa Sexual Harassment Allegations, अभिनेत्री मोनालिसा सनोज मिश्रा विवाद, डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म विवाद, मोनालिसा यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप, Allegations against Director Sanoj Mishra, फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण की खबर, Sexual Abuse in Film Industry News

मोनालिसा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए यह भी कहा कि जब उन्होंने इस गलत बर्ताव के बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें वहां से मदद नहीं मिली. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोलिसा के परिवार ने उनकी बातों पर ध्यान देने के बजाय उनका साथ देने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद, उन्होंने कानून की मदद लेने का फैसला किया.

Actress Monalisa Sanoj Mishra Controversy, Diary of Manipur Movie Controversy, Monalisa Sexual Harassment Allegations, अभिनेत्री मोनालिसा सनोज मिश्रा विवाद, डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म विवाद, मोनालिसा यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप, Allegations against Director Sanoj Mishra, फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण की खबर, Sexual Abuse in Film Industry News

वकील अनिल विलायिल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मोनालिसा की इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. मोनालिसा गुरुवार 30 अप्रैल को कोर्ट में भी पेश हुईं, जहां उन्होंने अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराया. अधिकारियों का मानना है कि यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस को भेजा जा सकता है क्योंकि घटनाएं वहीं हुई थीं.

Kumbh Mela Girl Monalisa, Monalisa Bhosle Files POCSO Complaint, Monalisa movie, Monalisa movie the diary of manipur, Monalisa case against Director Sanoj Mishra, Monalisa case on VHP Leader, Monalisa Anil Vilayil, मोनालिसा का सनोज मिश्रा के खिलाफ केस

यह कानूनी मामला मोनालिसा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है. उनके परिवार ने फामान नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थीं. हालांकि, मोनालिसा का दावा है कि वह 18 साल की हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से फैसला लिया है.

Kumbh Mela Girl Monalisa, Monalisa Bhosle Files POCSO Complaint, Monalisa movie, Monalisa movie the diary of manipur, Monalisa case against Director Sanoj Mishra, Monalisa case on VHP Leader, Monalisa Anil Vilayil, मोनालिसा का सनोज मिश्रा के खिलाफ केस

मोनालिसा के परिवार ने फरमान के साथ उनकी शादी को लेकर ‘लव जिहाद’ का मुद्दा भी उठाया था. उनका आरोप था कि मोनालिसा को बहला-फुसलाकर शादी के लिए तैयार किया गया. लेकिन मोनालिसा शुरू से ही अपने फैसलों का बचाव कर रही हैं और खुद को बालिग बता रही हैं.

Actress Monalisa Sanoj Mishra Controversy, Diary of Manipur Movie Controversy, Monalisa Sexual Harassment Allegations, अभिनेत्री मोनालिसा सनोज मिश्रा विवाद, डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म विवाद, मोनालिसा यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप, Allegations against Director Sanoj Mishra, फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण की खबर, Sexual Abuse in Film Industry News

मोनालिसा ने पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज किया है. यह कानून 18 साल से कम उम्र के बच्चों को शारीरिक शोषण से सुरक्षा देता है. यह कानून जांच के दौरान पीड़ित की पहचान सीक्रेट रखने और बच्चों के अनुकूल लीगल प्रोसेस पर जोर देता है. फिलहाल पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *