1996 की फ्लॉप फिल्म, सुपरस्टार के भाई ने विलेन बन किया था डेब्यू, 56 की उम्र में दूसरी शादी कर मचा दी थी सनसनी

1996 की फ्लॉप फिल्म, सुपरस्टार के भाई ने विलेन बन किया था डेब्यू, 56 की उम्र में दूसरी शादी कर मचा दी थी सनसनी


Last Updated:

साल 1996 में सिनेमाघरों में एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म में घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया था.फिल्म में सुपरस्टार के भाई ने विलेन बनकर डेब्यू किया था. फिल्म में उनके अपोजिट मिस इंडिया रह चुकी हसीना लीड रोल में नजर आई थीं.

नई दिल्ली. साल 1996 में एक ऐसे एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. जिसका जन्म ही फिल्मी घराने में हुआ. एक्टर के पिता और भाई पहले से ही इंडस्ट्री में अपनी जड़े जमाए बैठे थे. लेकिन इस एक्टर ने विलेन बनकर डेब्यू किया था.

हम बात कर रहे हैं साल 1996 में आई फिल्म ‘दरार’ की. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में जूही चावला और अरबाज खान लीड रोल में नजर आए थे.फिल्म की कहानी एक ऐसी पत्नी की थी, जो अपनी शादी बचाने के लिए हर मुश्किल सहती है.

फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाले अरबाज ने अपने करियर की शुरुआत बतौर विलेन की थी. वहीं दूसरी ओर उनके भाई सलमान खान फिल्मों में रोमांस कर सुपरस्टार बन चुके थे. लेकिन अरबाज ने अपने करियर की शुरुआत नेगेटिवर रोल से की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाहर से सभ्य दिखता है लेकिन अंदर से बेहद खतरनाक होता है. फिल्म की कहानी और गानों को भी पसंद किया गया था.

फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाले अरबाज ने अपने करियर की शुरुआत बतौर विलेन की थी. वहीं दूसरी ओर उनके भाई सलमान खान फिल्मों में रोमांस कर सुपरस्टार बन चुके थे. लेकिन अरबाज ने अपने करियर की शुरुआत नेगेटिवर रोल से की थी.

एक हैरान करने वाली बात तो ये थी कि इस फिल्म में इंडस्ट्री में कई हिट दे चुके स्टार ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे. फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया था, फिर भी ये दो स्टार मिलकर भी इस फिल्म को बचा नहीं पाए थे.

सलीम खान के बेटे और सुलमान खान के भाई होते हुए भी उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी. खुर अरबाज ने एक बार इस फिल्म के बारे में बताया था कि पहली फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल क्यों किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त उकने पास ज्यादा ऑफर नहीं थे.

बता दें कि इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी अरबाज ने अपने करियर में खूब नाम कमाया. लेकिन जब 56 साल की उम्र में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग दूसरी शादी की तो हर जगह सनसनी मच गई थी. वह उनसे उम्र काफी छोटी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *