1999 में हुई पहली मुलाकात, 7 साल बाद की शादी, अब फोटो शेयर कर तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम

1999 में हुई पहली मुलाकात, 7 साल बाद की शादी, अब फोटो शेयर कर तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम

Last Updated:

स्टार कपल की शादी को 19 साल हो गए हैं, जिनके रिश्ते को लेकर अक्सर अफवाहें छाई रहीं. अब कपल ने एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर करके तलाक की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरों में कपल अपनी बेटी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जिसे फैंस ‘परफेक्ट फैमिली’ बता रहे हैं. एक्टर जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में विलेन के रूप में और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में ‘संभाजी राजे’ के किरदार में नजर आएंगे.

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

नई दिल्ली: स्टार कपल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ और आपसी रिश्तों को लेकर खबरों में बने हुए थे. सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक उनके अलग होने की तमाम अफवाहें उड़ रही थीं. लेकिन हीरोइन ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने बिना कुछ कहे ही ट्रोलर्स और अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी है. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

ऐश्वर्या ने अपनी एनिवर्सरी के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी ‘फैमिली फोटो’ पोस्ट की. इस तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं. फूलों के खूबसूरत गुलदस्ते के साथ मुस्कुराते हुए इस परिवार को देखकर फैंस बेहद खुश हैं. इस फोटो ने साफ कर दिया है कि बच्चन परिवार में सब कुछ बिल्कुल ठीक है और वे एक साथ खुश हैं. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक ‘हार्ट इमोजी’ बनाया, जो उनके प्यार और मजबूती को दर्शाने के लिए काफी था. दूसरी फोटो में तीनों की खिलखिलाती मुस्कान ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि इस कपल के बीच दूरियां आ गई हैं. इंटरनेट पर यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें सालगिरह की ढेरों बधाइयां दीं. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के फोटोशूट के दौरान हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘गुरु’, ‘धूम 2’ और ‘रावण’ जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया. काम के दौरान बढ़ी नजदीकी धीरे-धीरे प्यार में बदली और आखिरकार 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

शादी के चार साल बाद 2011 में कपल के घर नन्ही परी आराध्या का जन्म हुआ. आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ हर बड़े इवेंट में नजर आती हैं. बच्चन परिवार की यह तीसरी पीढ़ी भी मीडिया की चहेती बनी रहती है. एनिवर्सरी की ताजा तस्वीरों में भी आराध्या की मौजूदगी ने इस फैमिली फ्रेम को ‘परफेक्ट’ बना दिया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने करियर के सबसे दिलचस्प दौर में हैं. वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिषेक एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने इस रोल के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है, ताकि वह पर्दे पर एक स्टाइलिश और दमदार नेगेटिव किरदार में नजर आ सकें.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

अभिषेक के खाते में एक और बड़ा प्रोजेक्ट है- रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’. इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल में लॉन्च हुआ है, जिसमें अभिषेक छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई ‘संभाजी शाहजी राजे भोसले’ का अहम किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए अभिषेक मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. (फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

Abhishek bachchan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan Aishwarya rai, Aishwarya rai Abhishek bachchan,

ऐश्वर्या के एक पोस्ट ने न सिर्फ उनके घर की खुशियों को जाहिर किया, बल्कि उन तमाम कयासों पर भी पूर्णविराम लगा दिया जो पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बने हुए थे. अभिषेक अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े धमाके की तैयारी कर रहे हैं और पर्सनल लाइफ में ऐश्वर्या के साथ उनकी बॉन्डिंग पहले की तरह ही मजबूत दिखाई दे रही है.(फोटो साभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *