Last Updated:
प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार एक लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में 58 साल के अक्षय कुमार 26 साल छोटी वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते दिखने वाले हैं. फिल्म में दोनों की पेयरिंग और ऐज गैप पर सवाल उठ रहे हैं. अक्षय ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है और हॉलीवुड में भी तो ऐसा होता है.

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए कमर कस ली है. इस फिल्म में वो 26 साल छोटी वामिका गब्बी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. बीते मंगलवार को फिल्म का गाना रिलीज हुआ जिसमें अक्षय और वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है. अब सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स के बीच के ऐज गैप पर सवाल उठने लगे हैं. अक्षय कुमार को 26 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. खिलाड़ी कुमार ने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हॉलीवुड फिल्मों में ऐसा नहीं होता है क्या.
प्रियदर्शन ने अक्षय-वामिका के ऐज गैप पर दी सफाई
फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के मुताबिक दर्शकों को कलाकारों को उनके किरदार के रूप में देखना चाहिए. वो फिल्म की कास्टिंग पर सफाई देते हुए कहते हैं, ‘एमजीआर और एनटीआर जैसे लोग कहते थे कि असली उम्र और स्क्रीन उम्र में बड़ा फर्क होता है. एक्टर की स्क्रीन उम्र उसकी असली उम्र नहीं होती, लेकिन लोग आपको आपकी स्क्रीन उम्र के हिसाब से भी स्वीकार करते हैं. मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं दिखती’.
वो आगे कहते हैं, ‘जब मैं शूट करता हूं, तो कभी-कभी मुझे लगता है कि ये जोड़ी सही नहीं है (और इसका उम्र के फासले से कोई लेना-देना नहीं होता). जब मैं अक्षय या तब्बू के साथ शूट करता हूं, तो मुझे कभी कोई दिक्कत महसूस नहीं होती और जब दर्शक फिल्म देखते हैं, तो उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होती. ये उनके किरदार और स्क्रीन उम्र की वजह से है.’
अक्षय कुमार की पत्नी ने ऐज गैप पर उठाया था सवाल
बता दें, बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन की उम्र के बड़े फासले पर काफी समय से बहस होती आई है. अक्सर हिंदी फिल्मों में उम्रदराज हीरो को कम उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करते देखा जाता है. वहीं दूसरी तरफ सीनियर एक्ट्रेसेस को कभी भी यंग एक्टर के अपोजिट पेयर नहीं किया जाता है. इस पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने टॉक शो ‘टू मच विद ट्विंकल और काजोल’ में सवाल भी खड़े किए थे. हालांकि उस वक्त शो के गेस्ट आमिर और सलमान खान ने भी इन सवालों को हल्के-फुल्के जवाब के साथ इग्नोर कर दिया था.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें