7 साल पहले कहलाई फ्लॉप, री-रिलीज होते ही हुई ब्लॉकबस्टर, अब आगे बढ़ा डर का खौफनाक अध्याय, ‘प्रलय आएगा’

7 साल पहले कहलाई फ्लॉप, री-रिलीज होते ही हुई ब्लॉकबस्टर, अब आगे बढ़ा डर का खौफनाक अध्याय, ‘प्रलय आएगा’


Last Updated:

एक वक्त था जब तुम्बाड को बॉक्स ऑफिस पर असफल माना गया था, लेकिन सालों बाद यही फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिनी जाने लगी. 2024 में री-रिलीज के बाद फिल्म ने ऐसा जादू चलाया कि नई पीढ़ी भी इसकी डरावनी और रहस्यमयी दुनिया की दीवानी हो गई. अब फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स ने तुम्बाड 2 का ऐलान कर दिया है। नए पोस्टर ने संकेत दे दिया है कि इस बार कहानी में डर, लालच और रहस्य का स्तर पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

7 साल पहले कहलाई फ्लॉप, री-रिलीज होते ही हुई ब्लॉकबस्टर, अब आगे बढ़ा डर का खौफZoom

‘तुम्बाड 2’ इस साल के अंत में रिलीज होगी.

नई दिल्ली. साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म जब पहली बार सिनेमाघरों में उतारा गया था, तब यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया.इसकी डरावनी दुनिया, हस्तर की रहस्यमयी कहानी और लालच पर आधारित प्लॉट ने दर्शकों को ऐसा प्रभावित किया कि 2024 में री-रिलीज होते ही फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई. अब इसी खौफनाक दुनिया का अगला अध्याय आने वाला है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है. नए पोस्टर और कैप्शन ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा डरावनी, रहस्यमयी और भव्य होने वाली है.एक बार फिर लालच की विरासत दर्शकों को अंधेरे और खौफ की दुनिया में ले जाने को तैयार है. ये फिल्म है ‘तुम्बाड 2’.

भारतीय सिनेमा में हॉरर और लोककथाओं को एक अलग अंदाज में पेश करने वाली फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी और डरावने माहौल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. सालों बाद भी इस फिल्म का जादू लोगों के बीच बना हुआ है. अब इसी फिल्म के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

‘भूख फिर बढ़ रही है और लालच की विरासत आगे जारी है’

फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की. पोस्टर रहस्यमयी नजर आ रहा है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी एक बार फिर लालच, डर और रहस्यों से भरी दुनिया में ले जाने वाली है. अतीत का कोई डरावना राज फिर से सामने आने वाला है. इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘एक पाप से भरा अतीत, एक डरावना भविष्य. भूख फिर बढ़ रही है और लालच की विरासत आगे जारी है. अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लीजिए, ‘तुम्बाड 2′ 3 दिसंबर 2027 को आ रही है.’

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *