Last Updated:
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 1000 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब है. वहीं, फिल्म की तारीफ करने के बाद रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बता रहे ह…और पढ़ें

‘धुरंधर 2’ रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है.
मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाल जारी है. फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने के करीब है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की यह फिल्म जवान, कल्कि 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. वहीं, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में पति के साथ वाली एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. साथ ही एक खूबसूरत नोट भी लिखा है.
कंगना रनौत ने की ‘धुरंधर 2’ को बताया नई भारत की सोच
इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 के उद्घाटन समारोह में कंगना रनौत ने ‘धुरंधर 2’ फिर से सराहा और इसे नए भारत की फीलिंग बताया. धुरंधर 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “धुरंधर जैसी फिल्में नए भारत की भावना को दर्शाती हैं और इस सोच को दिखाने के लिए ऐसे और मंच होने चाहिए.”
पवन कल्याण की पत्नी का पहला इंस्टा पोस्ट वायरल
पवन कल्याण की रूसी पत्नी अन्ना लेजनेवा ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है. उन्होंने इंस्टा डेब्यू करने का सही समय बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुपरस्टार चिरंजीवी के आशीर्वाद और पति पवन के सपोर्ट से उन्होंने इंस्टाग्राम पर आने का मन बनाया. उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं.