हकीकत या ड्रामा? प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे! बेबी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज, फैंस को नहीं हो रहा यकीन

हकीकत या ड्रामा? प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे! बेबी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गुड न्यूज, फैंस को नहीं हो रहा यकीन


Last Updated:

पूनम पांडे ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. पोस्ट में उन्होंने सिर्फ इमोजी का इस्तेमाल किया, जिससे फैंस के बीच सस्पेंस और बढ़ गया. जहां कुछ लोगों ने उन्हें बधाई दी, वहीं कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट या एआई इमेज करार देते हुए कहा कि पूनम के मौत के ड्रामा के बाद उनकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

हकीकत या ड्रामा? प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे! बेबी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोZoom

पूनम पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम poonampandeyreal )

नई दिल्ली. पूनम पांडे बॉलीवुड की सबसे विवादित सेलेब्स में से एक हैं. एक्ट्रेस ने 31 मार्च को सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी शेयर किए. पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई और फैंस के बीच सवालों की बाढ़ आ गई. एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस ने पूछा कि वो सच में प्रेग्नेंट हैं या अप्रैल फूल बना रही हैं. 2 साल पहले एक्ट्रेस ने अपनी मौत का ड्रामा किया था जिसके बाद से उनकी किसी भी बात पर यकीन कर पाना लोगों के लिए मुश्किल है.

इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए पूनम पांडे ने दो फोटोज शेयर की हैं. तस्वीरों में पहली झलक में पूनम टी-शर्ट ऊपर उठाकर अपना बेबी बंप दिखाती नजर आती हैं, जबकि दूसरी फोटो में भी वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं. कुछ फैंस ने उन्हें बधाई दी, तो कई लोग इस पर यकीन नहीं कर पाए. कमेंट सेक्शन में “सच में?” और “क्या यह रियल है?” जैसे सवालों की भरमार देखने को मिली. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एआई से तैयार तस्वीरें बताया, तो कुछ ने इसे अप्रैल फूल का मजाक करार दिया.

पूनम पांडे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं फोटोज

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *