MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

12वीं में 79.41% छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। रिजल्ट के बाद मिठाइयां बांटीं।

एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है।

.

छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं।

नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।

देखिए 9 तस्वीरें…

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

तन्वी ने बायो में प्रथम स्थान हासिल किया है, वे डॉक्टर बनना चाहती है।

सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा माही साहू ने भी मेरिट में जगह बनाई है।

सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर की छात्रा माही साहू ने भी मेरिट में जगह बनाई है।

ड्रोन एकेडमी की छात्रा श्रुति तोमर ने कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है।

ड्रोन एकेडमी की छात्रा श्रुति तोमर ने कला संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है।

निखिल सोनी को कॉमर्स संकाय में 500 में से 476 अंक मिले हैं।

निखिल सोनी को कॉमर्स संकाय में 500 में से 476 अंक मिले हैं।

जय राठौड़ ने वाणिज्य संकाय में मेरिट में दसवां स्थान पाया है। पिता ने मिठाई बांटी।

जय राठौड़ ने वाणिज्य संकाय में मेरिट में दसवां स्थान पाया है। पिता ने मिठाई बांटी।

सरस्वती स्कूल की छात्रा कृति साहू ने 483 अंक हासिल कर मेरिट में 10वां स्थान पाया।

सरस्वती स्कूल की छात्रा कृति साहू ने 483 अंक हासिल कर मेरिट में 10वां स्थान पाया।

रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्राओं ने स्कूल में खुशियां मनाई।

रिजल्ट में सफल होने के लिए छात्राओं ने स्कूल में खुशियां मनाई।

सेंट स्टीफन स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कॉमर्स में मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सेंट स्टीफन स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कॉमर्स में मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा अदिति तिवारी ने बायो में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया।

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा अदिति तिवारी ने बायो में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया।

10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे।

स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने लिए इन लिंक पर क्लिक करें

स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं।

सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा। यह प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से काफी ज्यादा है। इससे सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत होता दिख रहा है।

रीवा-सीधी पड़ोसी जिले, लेकिन नतीजों में बड़ा फर्क

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। रीवा और सीधी जैसे पड़ोसी जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां सीधी टॉप-5 जिलों में शामिल है, वहीं रीवा बॉटम-5 में पहुंच गया है।

बड़े शहरों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जबलपुर 33वें, इंदौर 43वें और भोपाल 45वें स्थान पर रहा। यह स्थिति इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि इन जिलों में स्कूल शिक्षा विभाग के हाईटेक और संसाधनयुक्त संस्थान, जैसे संदिपनी स्कूल, मौजूद हैं।

बेहतर सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद इन जिलों का रिजल्ट लगातार नीचे बना हुआ है, जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

रिजल्ट का मिनट-टु-मिनट अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

ये खबरें भी पढ़ें…

90% +अंक लाने वाले दैनिक भास्कर पर देखें अपना फोटो:आप भी भेजे अपनी जानकारी-फोटो; MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास

मुलताई में 12वीं के छात्र ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर:पिता को रिजल्ट बताया, कुछ देर बाद गलत कदम उठाया; एक्सपर्ट बोले- कोई भी परीक्षा आखिरी नहीं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *