माधुरी-करिश्मा की टक्कर की हीरोइन, जिसका गाना सुन फट पड़ता है पिता का कलेजा, 1 डर के चलते रातोंरात छोड़ा बॉलीवुड

माधुरी-करिश्मा की टक्कर की हीरोइन, जिसका गाना सुन फट पड़ता है पिता का कलेजा, 1 डर के चलते रातोंरात छोड़ा बॉलीवुड


Last Updated:

वो बला की खूबसूरत हसीना, जिसने कभी अपनी खूबसूरती के दम पर खूब नाम कमाया था. खूबसूरती में तो वह जूही चावला, करिश्मा कपूर और माधुरी को भी टक्कर देती थी. लेकिन एक डर के चलते हसीना रातोंरात बॉलीवुड से गायब हो गईं.

नई दिल्ली. गोविंदा और सुनील शेट्टी संग काम कर चुकीं वो एक्ट्रेस, जिसने हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया. लेकिन एक दिन वह अचानक एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गईं.

हम जिस खूबसूरत एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं,वो कोई और नहीं साक्षी शिवानंद हैं. साउथ में साक्षी ने चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और वहां की बड़ी स्टार बन गईं. उनकी खूबसूरती की तुलना उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस से की जाती थी.

साक्षी शिवानंद ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में तेलुगु फिल्म अन्ना वदिना से की थी.करियर की शुरुआत में ही उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और जनम कुंडली और पापा कहते हैं जैसी फिल्मों में काम किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर भी साक्षी को असली पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मिली, जहां उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से पहचान बनाने वाली साक्षी उस दौर में खूबसूरती के मामले में माधुरी, करिश्मा और जूही जैसी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती थीं.

साउथ में साक्षी ने चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और वहां की बड़ी स्टार बन गईं.लेकिन जब उनका करियर ऊंचाई पर पहुंच रहा था, तभी उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब कुछ बदल दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आने लगे.

डीएनए को दिए गए एक इंटरव्यू में साक्षी ने बताया था कि ये सब देखकर वह काफी घबरा गई थी. वो वापस तेलुगु और कन्नड़ फिल्में करने लगीं. जिसके उनका बॉलीवुड करियर ठप हो गया. उन्होंने अंडरवर्ल्ड के डर के चलते बॉलीवुड छोड़ दिया. इसके बाद कोई नहीं जानता था कि वह कहां हैं. इसी की वजह से उनका करियर ठप हो गया.

यूं तो साक्षी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और उनका करियर भी कुछ खास नहीं रहा. लेकिन फिल्म आपको पहले भी कहीं देखा है फिल्म का एक गाना लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. वो गाना है, ‘बाबा की रानी हूं’ इस इमोशनल गाने ने तहलका मचा दिया था.

‘बाबा की रानी हूं’ ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही हर पिता की आंखें नम हो जाती हैं. बाप-बेटी के रिश्ते की मासूमियत और गहराई को दिखाता यह गाना आज भी लोगों के दिल को छू जाता है. खासकर विदाई या इमोशनल मौकों पर यह गाना कई घरों में बजता है और माहौल भावुक कर देता है.आज भी हर विदाई पर ये गाना हर पिता का मन भारी कर देता है. गाने का एक एक बोल सुन पिता का कलेजा फट पड़ता है. इस गाने में साक्षी फिल्म में पिता बने ओमपुरी के साथ नजर आई है. ये गाना अमर हो गया. गाने को आवाज अलका याग्निक ने दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *