Akshay kumar Hit Movies: कई 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं अक्षय कुमार, कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी के बने सरताज,

Akshay kumar Hit Movies: कई 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं अक्षय कुमार, कभी एक्शन तो कभी कॉमेडी के बने सरताज,


Last Updated:

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. तकरीबन 4 दशक से ज्यादा समय से वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनके कई फिल्में तो 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

कई 100 करोड़ी फिल्में दे चुके अक्षय कुमार, कभी एक्शन तो कभी बने कॉमेडी स्टार Zoom

अक्षय कुमार कभी लगा देते थे, हिट फिल्मों की झड़ी.

नई दिल्ली.अक्षय कुमार ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उन्होंने हर जॉनर में खुद को ऐसे ढाला कि लोग देखते ही रह गए. फिर चाहे वह एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति या सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में हों. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं.

आज भले ही उनके फिल्में वैसा कलेक्शन न कर पाती हो, लेकिन कभी वह बॉक्स ऑफिस के किंग कहलाते थे. लगातार उनकी हिट देने की एनर्जी को देख लोग चौंक जाते थे. कॉमेडी से लेकर रोमांस तक हर जॉनर में फिट बैठते हैं. हाल ही में आई उनकी भूत बंगला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है.

एक्शन हीरो के तौर पर की थी शुरुआत

अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन हीरो के तौर पर की थी. खिलाड़ी और मोहर जैसी फिल्मों ने उन्हें ‘खिलाड़ी’ का टैग दिया था. इसके बाद सबसे बड़ा खिलाड़ी और खिलाड़ियों के खिलाड़ी जैसी हिट फिल्में देकर उन्होंने साबित किया कि वह बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं. इन फिल्मों ने उन्हें एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया.
हिट फिल्म का एक सीन

कॉमेडी के भी कहलाए बादशाहर

अक्षय ने अपने करियर की शुरुआती दौर में एक्शन के बाद कॉमिक अंदाज अपनायाय. हेरा फेरी जैसी फिल्म में उन्होंने अपनी कॉमेडी से फिल्म को अपार सफलता दिलाई. उनकी ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग को खूब सराहा गया. इसके बाद फिर हेरा फेरी भी उनकी हिट साबित हुई. इसके गरम मसाला और भूल भूलैया जैसी फिल्मों ने तो उन्हें कॉमेडी का सरताज बना दिया.

बता दें कि अक्षय ने अपने करियर में कई 100 करोड़ी फिल्में भी दी हैं. इनमें, हाउसफुल 2 ने 116 करोड़ का कलेक्शन किया था. राउडी राठौड़ (133 करोड़) का हॉलीडे (113 करोड़), एयरलिफ्ट (129 करोड़), हाउसफुल 3 (109 करोड़), रुस्तम (128 करोड़), जॉली एलएलबी 2 (117 करोड़), टॉयलेट एक प्रेम कथा (134.25 करोड़), गोल्ड (105 करोड़), और 2.0 (189 करोड़) जैसी कई फिल्में शामिल हैं. आज भी अक्षय कुमार के पास फिल्मों की कमी नहीं हैं, जिनमें वह नजर आने वाले हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *