Site icon Aaj Ki Baat

Bathing Tips: नहाते समय आप तो नहीं कर रहे ये मिस्टेक, इंफेक्शन समेत हो सकता है स्किन-हेयर डैमेज

Bathing Tips: नहाते समय आप तो नहीं कर रहे ये मिस्टेक, इंफेक्शन समेत हो सकता है स्किन-हेयर डैमेज


Last Updated:

Bathing Mistakes To Avoid: शरीर की साफ-सफाई के लिए आप रोजाना नहाते तो है, लेकिन क्या आप सही तरीका अपना रहे हैं? नहाना बहुत आसान काम लगता है, पर इस दौरान अक्सर लोग ऐसी गलतियां करते हैं जो इंफेक्शन से लेकर स्किन और हेयर डैमेज का कारण बनते हैं. कही आप भी तो ऐसा नहीं कर रहे? यहां जानिए

ख़बरें फटाफट

Bathing Mistakes To Avoid: तरोताजा महसूस करने के लिए नहाना हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा है. लेकिन अक्सर जल्दबाजी या जानकारी की कमी के कारण नहाते समय कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो त्वचा और बालों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं.

हालांकि इन गलतियों का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन समय के साथ त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है, जबकि बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसलिए सही तरीके से नहाना बहुत जरूरी है.

नहाते समय ने करें ये गलतियां
– सबसे पहली आम गलती बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना है. गर्म पानी भले ही आरामदायक लगता हो, लेकिन यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेता है. इसके कारण त्वचा में सूखापन, खुजली और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. लंबे समय तक ऐसा करने से त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है और झुर्रियां भी समय से पहले आ सकती हैं. इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान वाले पानी का ही उपयोग करना चाहिए.

– दूसरी गलती जरूरत से ज्यादा साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना है. बार-बार साबुन लगाने से त्वचा के जरूरी प्राकृतिक तेल खत्म हो जाते हैं, जो त्वचा को नरम और सुरक्षित रखते हैं. जब ये तेल कम हो जाते हैं तो त्वचा रूखी और संवेदनशील हो जाती है. बेहतर है कि हल्के और माइल्ड साबुन का इस्तेमाल किया जाए और केवल उतना ही प्रयोग किया जाए जितना साफ-सफाई के लिए जरूरी हो.

– नहाने के बाद गीले बालों में तुरंत कंघी करना भी एक बड़ी गलती है. इस समय बाल बहुत कमजोर होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं. जब हम गीले बालों में कंघी करते हैं तो हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए बालों को पहले थोड़ा सूखने देना चाहिए और फिर धीरे-धीरे कंघी करनी चाहिए.

– इसके अलावा कई लोग गीले या गंदे तौलिए का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है. ऐसे तौलिए में बैक्टीरिया और फंगस जल्दी बढ़ सकते हैं, जिससे त्वचा पर संक्रमण होने का खतरा रहता है. हमेशा साफ, सूखे और अच्छे तौलिए का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

– इंटिमेट एरिया की सफाई में लापरवाही करना भी नुकसानदायक हो सकता है. यह शरीर का बहुत संवेदनशील हिस्सा होता है, इसलिए इसकी सफाई सही तरीके से करनी चाहिए. गलत सफाई या अनदेखी करने से बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हल्के हाथों से और सही तरीके से सफाई करना जरूरी है.

–  एक और सामान्य गलती रोजाना बाल धोना है. हर दिन शैंपू करने से बालों की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है और वे रूखे और कमजोर हो जाते हैं. इससे बालों की चमक भी कम हो जाती है। इसलिए बालों को हफ्ते में केवल दो से तीन बार धोना ही बेहतर माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version