bel juice benefits and side effects | bel juice benefits in hindi | बेल के जूस के फायदे | बेल के जूस के फायदे और नुकसान |

bel juice benefits and side effects | bel juice benefits in hindi | बेल के जूस के फायदे | बेल के जूस के फायदे और नुकसान |


Last Updated:

तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच प्रकृति ने हमें ‘बेल’ के रूप में एक अनमोल वरदान दिया है. आयुर्वेद में ‘श्रीफल’ के नाम से मशहूर यह फल न केवल शरीर को बर्फ जैसी ठंडक देता है, बल्कि पुरानी से पुरानी कब्ज और डायबिटीज जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है. महज ₹20 में मिलने वाला बेल का एक गिलास जूस आपकी सेहत के लिए किसी महंगे टॉनिक से कम नहीं है. आइए जानते हैं क्यों इस मौसम में बेल का सेवन आपके लिए अनिवार्य है.

जूस

गर्मियों के मौसम में कई ऐसे फल होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है. ऐसा ही एक फल बेल है, जिसे श्रीफल भी कहा जाता है. यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो आयुर्वेद में प्राचीन काल से इस्तेमाल होता आ रहा है. यह गर्मियों में विशेष रूप से उपयोगी होता है.

बेल

शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत रखता है. बेल का फल, पत्ते, बीज और जड़ सब कुछ औषधि की तरह काम करते हैं. परंतु गर्मियों के मौसम में बेल के जूस की डिमांड अधिक रहती है क्योंकि बेल का जूस हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं.

जूस

बेल का जूस हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. बेल के फल के गूदे से बना शरबत या मुरब्बा कब्ज, गैस, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. यह फल सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही मिलता है. बाजारों में आसानी से ₹20 से लेकर ₹40 तक बेल के जूस का गिलास मिल जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जूस

बेल के पत्तों का रस डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभदायक माना जाता है. यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट आप बेल के पत्तों को साफ पानी से धुलाई करने के बाद पीसकर रस निकालकर सेवन करने से डायबिटीज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है.

जूस

बेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ‘C’ प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. यह संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है और मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से सुरक्षा करता है. बेल का सेवन हार्ट के लिए भी लाभकारी है. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है.

जूस

आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बेल का जूस खून साफ करने में भी मदद करता है. बेल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को जड़ से मजबूत करते हैं. बेल के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से कील-मुंहासे और फोड़े-फुंसियों से राहत मिलती है. बेल फायदेमंद होता है, लेकिन बेल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज पैदा कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *