नई दिल्ली. रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफर तय कर रही है. अब यह फिल्म 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की दहलीज पर है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दबदबा बरकरार है और पांचवें हफ्ते भी हर दिन करोड़ों में बिजनेस कर रही है. भारत में 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सोमवार को फिल्म ने करीब 5.20 करोड़ का बिजनेस किया, जो अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है. इसके बावजूद, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ तक जा पहुंचा है.
मंगेशकर परिवार अब नई मिसाल पेश करने जा रहा है. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दोनों बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का ऐलान किया है.
हृदयनाथ ने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ी जमीन ले ली गई है और वह इसे विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना चाहते हैं. इस हॉस्पिटल का नाम लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या फिर लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान रखा जा सकता है.
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं अनु अग्रवाल, महेश भट्ट ने बदली किस्मत
90 के दशक की ‘आशिकी गर्ल’ अनु अग्रवाल अपनी डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं. एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था. अनु अग्रवाल ने हालिया पोस्ट में बताया कि वो एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं. वो एक सफल मॉडल थीं और अपना काम करने के बाद वापस पेरिस लौट जाना चाहती थीं. किस्मत से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और पहली ही फिल्म से वो सुपरस्टार बन गईं.
‘टटीरी फिर से’ रिलीज, बादशाह ने बदले लिरिक्स
विवादों में रहे गाने ‘टटीरी’ के बाद रैपर बादशाह ने इसका नया वर्जन ‘टटीरी फिर से’ रिलीज कर दिया है. इस बार ट्रैक के बोलों में बड़े बदलाव किए गए हैं. बादशाह ने उन हिस्सों को हटा दिया है जिनपर आपत्ति जताई गई थी. बादशाह ने नए अंदाज में अपने गाने को पेश किया है.
राजपाल यादव ने पिता को खोने के बाद भी नहीं रोकी शूटिंग
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस फिल्म के पीछे उनका एक गहरा व्यक्तिगत दर्द छिपा है. हाल ही में एक भावुक खुलासा करते हुए राजपाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनके पिता का निधन हो गया था. अस्पताल में पिता की गंभीर हालत और फिर उनके जाने के गम के बावजूद राजपाल ने प्रोफेशनल रवैया अपनाते हुए शूटिंग जारी रखी. सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ काम करने के उत्साह के बीच उन्होंने अपने आंसुओं को कैमरे के पीछे छिपाकर दर्शकों को हंसाना जारी रखा.
‘मेरी औकात से बाहर है’, कबड्डी-फुटबॉल टीम के मालिक पर क्यों नहीं खरीद सके IPL टीम? अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा
Abhishek Bachchan Reveals Why He Has Never Bought An IPL Team: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन खेल जगत में एक जाना-माना नाम हैं. वह प्रो कबड्डी लीग में ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ और आईएसएल में ‘चेन्नईयिन एफसी’ जैसी टीमों के मालिक हैं. लेकिन, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हमेशा दूर ही रहे हैं. हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी असली वजह बताई.
तानिया चटर्जी का नया खुलासा, युजवेंद्र चहल की टीम वीडियो डिलीट करने का बना रही दबाव, एक्ट्रेस ने दिया चैलेंज
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. एक्ट्रेस ने सबके सामने सबूत पेश कर दिखाया कि युजवेंद्र ने उन्हें मेसेज में क्यूट कहा था. अब नए खुसाले करते हुए एक्ट्रेस ने दावा किया है कि क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का दबाव डाल रही है. चहल को चैलेंज करते हुए तानिया कहती हैं कि वो चाहें तो आकर उनसे खुद बात कर सकते हैं, लेकिन इसमें वीडियो डिलीट करने वाली कोई बात नहीं है.
‘चांद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, गाने में छाई अनन्या पांडे-लक्ष्य की केमिस्ट्री
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फहीम अब्दुल्ला की सुरीली आवाज और सचिन-जिगर के संगीत से सजे इस गाने को साल 2026 का सबसे बड़ा रोमांटिक एंथम माना जा रहा है, गाने के विजुअल्स में अनन्या और लक्ष्य की कॉलेज रोमांस वाली केमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है. अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे बोल सीधे रूह तक पहुंचते हैं. फैंस इस गाने को मास्टरपीस बता रहे हैं. यह रोमांटिक ड्रामा 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
पिता की मौत के बाद भी सेट पर आकर कॉमेडी करते थे राजपाल यादव, सेट पर मिला बहुत सारा सपोर्ट
राजपाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला के प्रमोशन में भी जुटे हैं, जो तीन दिन बाद 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसी फिल्म के दौरान उन्हें बड़ा झटका भी लगा था. ‘भूत बंगला’ राजपाल यादव के लिए बहुत खास फिल्म है क्योंकि उनके पिता का निधन इसकी शूटिंग के दौरान हुआ था. राजपाल यादव ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे. कुछ दिनों बाद पिताजी का निधन हो गया लेकिन फिर दोबारा शूटिंग पर आकर हंसी का माहौल और शूटिंग की.
अमेरिका के लास वेगास में गूंजा ‘रामायण’ का नाम, यश-नमित मल्होत्रा ने शुरू किया ग्लोबल प्रमोशन
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण की गूंज अब सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गई है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और सुपरस्टार यश ने लास वेगास के सिनेमाकॉन 2026 में इस मेगा प्रोजेक्ट का ग्लोबल प्रमोशन शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. इवेंट के दौरान नमित और यश ने न केवल ‘रामायण’ को विश्व स्तर पर ले जाने की अपनी योजनाएं साझा कीं, बल्कि यश की अगली फिल्म टॉक्सिक और ‘अस्त्रवर्स’ के भविष्य को लेकर भी चर्चा की. ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है.
सोनू निगम ने करोड़ों में बेची अपनी जमीन, मुंबई के पास कर्जत में हुई बड़ी प्रॉपर्टी डील
मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक बड़ी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने मुंबई के पास कर्जत (रायगढ़) में अपनी करोड़ों की जमीन बेची है. मीडिया रिपोर्ट्स और प्रॉपर्टी दस्तावेजों के मुताबिक, सिंगर ने करीब 1.9 हेक्टेयर से ज्यादा के जमीन के टुकड़ों का सौदा किया है. कुल 1.95 करोड़ की यह डील चार अलग-अलग हिस्सों में की गई है. इसमें 75 लाख, 50 लाख और 20 लाख मूल्य के अलग-अलग प्लॉट शामिल हैं. इन चारों सौदों का रजिस्ट्रेशन 7 अप्रैल, 2026 को पूरा हुआ, जिसके लिए करीब 11.70 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है.
चौथे दिन धड़ाम हुई अदिवी शेष-मुणाल ठाकुर की ‘डकैत’, सिर्फ इतने करोड़ का हुआ बिजनेस
अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म डकैत ने घरेलू बाजार में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शुक्रवार को 6.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की, लेकिन सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. सोमवार को फिल्म ने 2.70 करोड़ बटोरे, जिससे इसका कुल कलेक्शन 22.50 करोड़ हो गया है. खास बात यह है कि हिंदी के मुकाबले फिल्म का तेलुगु वर्जन ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रही है.
दादी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के बाद छलका जनाई का दर्द, कहा- गुड बॉय माय लव
सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जहां उनकी पोती जनाई भोसले अपने आंसू नहीं रोक पाईं. अंतिम संस्कार के बाद जनाई ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है. दादी की पुरानी तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि इस दुख की घड़ी में उनके पास शब्द कम पड़ रहे हैं. जनाई ने आशा ताई को अपनी जिंदगी का प्यार बताते हुए उन्हें भावुक विदाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ.’
रणवीर अल्लाहबादिया के बाद समय रैना ने अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ की दिखाई झलक, फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया
रणवीर अल्लाहबादिया ने बीते रविवार को आईपीएल मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ नजर आकर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी. जैसे ही रणवीर का यह वीडियो वायरल हुआ, कॉमेडियन समय रैना ने भी अपने ही अंदाज में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर दी. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक फैन ने जब समय से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने करीबी दोस्त और द हैबिटेट कॉमेडी क्लब के मालिक बलराज घई के साथ एक मजेदार सेल्फी पोस्ट कर दी. समय ने मजाकिया लहजे में बलराज को ही अपनी गर्लफ्रेंड बता दिया. समय के इस मजाकिया पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है.
‘वो अपने बारे में भी नहीं सोचते हैं’, अनुराग कश्यप को लेकर क्या बोले पीयूष मिश्रा?
दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की जोड़ी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी क्लासिक फिल्म दी है, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते हमेशा उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप को लेकर अपनी बेबाक राय रखी, जब उनसे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने तुरंत इम्तियाज का नाम लिया. पीयूष ने कहा, ‘इम्तियाज अली के साथ काम करके बहुत सुकून मिलता है. अनुराग भी अच्छा काम करते हैं, लेकिन वह बेवजह बहुत ज्यादा बोलते हैं. वह खुद का ही नुकसान करते हैं. इंसान को या तो अपना भला करना चाहिए या दूसरे का, लेकिन अनुराग तो अपने बारे में भी नहीं सोचते. यही उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है.’
‘जन नायकन’ लीक मामले में एडिटर्स को मिली क्लीन चिट, एसोसिएशन प्रेसिडेंट ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
फिल्म जन नायकन के लीक मामले में द साउथ इंडियन फिल्म एडिटर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट गोपी और FEFSI के अध्यक्ष आरके सेलवामणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संपादकों का बचाव किया है. चेन्नई में आयोजित इस बैठक में गोपी ने साफ किया कि आंतरिक जांच में किसी भी एडिटर की भूमिका सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि एडिटर्स कभी ऐसा काम नहीं करेंगे. हालांकि, ऑनलाइन लीक हुए वीडियो एडिट कॉपी लग रहे हैं, जिससे फिल्म के संपादक प्रदीप पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन गोपी ने बिना सबूत आरोप न लगाने की अपील की है. मामले में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
‘भूत बंगला’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म को मिला यूए 16+ सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में आए इसके ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. अब खबर है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ मामूली बदलावों के साथ यूए 16+ सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दे दी है. 2 अप्रैल को सेंसर बोर्ड के पास भेजी गई इस फिल्म के कुछ सीन्स और शब्दों पर कैंची चली है. बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल हुए एक आपत्तिजनक शब्द को हटाने का निर्देश दिया था. इन बदलावों के बाद फिल्म की लंबाई अब 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गई है, जो मूल कॉपी से करीब 10 मिनट कम है. अक्षय के फैंस अब बड़े पर्दे पर इस हॉरर-कॉमेडी का लुत्फ उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.