मुंबई. फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘फासला’ से बहरीन के रैपर फ्लिपराची भारत में रातों रात स्टार बन गए. उनकी पॉपुलैरिटी भारतीयों के बीच काफी बढ़ गई. वह इस हफ्ते भारत में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने भारत आने से मना कर दिया है. यह जानकारी बुधवार को सारेगामा इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. इसमें बताया गया कि फ्लिपराची अपने फिक्स्ड शोज के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे.
‘तन्वी द ग्रेट’ की सक्सेस के बाद लैंसडाउन घूम रहे अनुपम खेर
अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की शूटिंग उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन में हुई थी. अब लैंसडाउन की वादियों की खूबसूरती को दिखाते हुए अभिनेता ने फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद किया है. अनुपम के मुताबिक, यह सिर्फ एक लोकेशन नहीं, बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों की आत्मा है. उन्होंने हर फ्रेम को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की है.
अनुपम खेर ने खूबसूरत वादियों को पोस्ट कर लिखा, “तन्वी द ग्रेट में लैंसडाउन का जादू! लैंसडाउन तन्वी द ग्रेट में सिर्फ एक लोकेशन नहीं थी, यह हमारी फिल्म की आत्मा बन गई. सुबह की धुंध, शांत सड़कें, अंतहीन हरियाली, पहाड़ों की पवित्रता! हर फ्रेम में शांति, आशा और मासूमियत का एहसास था जो तन्वी की यात्रा को बखूबी दिखाता है.”
मोनालिसा ने शादी के लिए पुलिस से मांगी सुरक्षा
सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कुंभ ब्यूटी’ के नाम से पहचान बनाने वाली युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका निजी जीवन है. दरअसल, मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे मोनालिसा भोसले और फारमान खान ने तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में एक लोकल मंदिर में शादी की. जानकारी के अनुसार, शादी से पहले मोनालिसा और फरमान थंपनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. मोनालिसा का आरोप था कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है. परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था. इसी वजह से उन्होंने पुलिस से मदद मांगी ताकि वे अपने फैसले के अनुसार जीवन जी सकें.
हंसिका मोटवानी ने नहीं मांगी एलिमनी
हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से 4 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं. खबर सामने आई है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं. हंसिका और सोहेल खतुरिया ऑफिशियली दोनों अलग हो चुके है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के बांद्रा स्थित पारिवारिक न्यायालय ने इस जोड़े को तलाक दे दिया है, जिससे शादी के तीन साल से कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे. तलाक के बाद अब तक हंसिका मोटवानी ने किसी भी तरह की एलिमनी की मांग नहीं की.
कुणाल खेमू ने 12 घंटे काम करने वालों से की तुलना
दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे के वर्कडे को लेकर बहस छेड़ी थी. यह मुद्दा अभी तक बरकरार है. कई विद्या बालन, कृति सैनन समेत कई कलाकारों ने दीपिका को सपोर्ट किया. अब इस पर कुणाल खेमू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ जेंडर या एक्टर्स की बात नहीं कर रहा. मैं कह रहा हूं कि जब हम जनरेशन की बात करते हैं, जैसे जेन ज़ी, तो ये पूरी बातचीत होती है कि जेन ज़ी ज्यादा काम नहीं करना चाहता और मिलेनियल्स करते थे. उनके पास भी उतने ही घंटे थे, लेकिन उनका लाइफस्टाइल था, घूमना-फिरना, खुद को एक्सप्लोर करना. तो फिर ये मत कहिए कि 12 घंटे काम करने वाला आपसे ज्यादा सैलरी ले रहा है. वो भी प्रॉब्लम है. लेकिन वो छुट्टी पर नहीं जा रहा, वो भी प्रॉब्लम है. आपको जाना है लेकिन कम पैसे मिल रहे हैं तो वो भी प्रॉब्लम है.”
मुंबई-बेंगलुरु में फिक्स थे फ्लिपराची के दो इवेंट
ऑर्गेनाइजर ने बयान में लिखा था, “मिडिल ईस्ट और बहरीन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, फ्लिपराची इस वीकेंड UN40 में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे. हम उन्हें लाइनअप में शामिल करने को लेकर एक्साइटेड थे, लेकिन हालात के कारण उनकी यात्रा संभव नहीं है. हम अब भी UN40 में शानदार परफॉर्मेंस और यादगार लम्हों का इंतजार कर रहे हैं.”
फ्लिपराची का 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में भी परफॉर्म करने का प्लान था. हालांकि, इस इवेंट को लेकर रैपर ने अलग से कोई बयान जारी नहीं किया है. टिकटिंग प्लेटफॉर्म District.in पर यह शो फिलहाल रद्द दिखाया जा रहा है.
गौरव खन्ना को नहीं मिले ‘बिग बॉस 19’ के जीते हुए 50 लाख रुपए
‘बिग बॉस 19’ के विजेता रहे गौरव खन्ना को अभी तक जीता हुआ कैश प्राइज नहीं मिला है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन द्वार पूछे गए सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने बताया कि कैश प्राइज मिलने में समय लगता है. एक प्रोसेस होता है. उन्होंने बताया कि कंपनी पहले ऑडिट करती हैं और उसके बाद पैसे भेजती है. पैसे आने में थोड़ी देरी होती है. आ जाएगा पैसा.