Bollywood News in Hindi Today: 10वें दिन 800 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, आमिर खान को रोमांटिक फिल्में देखने की थी सख्त मनाही

Bollywood News in Hindi Today: 10वें दिन 800 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर 2’, आमिर खान को रोमांटिक फिल्में देखने की थी सख्त मनाही


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर ने 10वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और अब साल 2022 की ब्लॉकब…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: 10वें दिन 800 करोड़ के करीब पहुंची 'धुरंधर 2'Zoom

धुरंधर 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इतिहास रच रही है.

नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और 10वें दिन भी इसकी रफ्तार में कोई कमी नहीं दिखी. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे यह अब एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बेहद करीब पहुंच गई है. दिलचस्प की बात यह है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने महज 9 दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

‘धुरंधर’ का ऑफर मिलने से पहले मुंबई छोड़ चुके थे गौरव गेरा, गुरुग्राम में हो गए थे शिफ्ट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बीच फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है. संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे बड़े नामों के बीच जिस एक नाम ने सबको हैरान कर दिया है, वो हैं गौरव गेरा. अपनी कॉमेडी और मिमिक्री के लिए मशहूर गौरव का फिल्म में ट्रांसफॉर्मेशन देख दर्शक दंग हैं. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब गौरव गेरा को यह रोल मिला, तब एक्टर मुंबई छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो चुके थे. मुकेश ने उन्हें दाढ़ी बढ़ाने और एक टेस्ट देने को कहा. जब डायरेक्टर आदित्य धर ने उनका टेस्ट देखा, तो वह पहचान ही नहीं पाए कि यह वही गौरव गेरा हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *