Site icon Aaj Ki Baat

Cottage Cheese Vs Paneer: कॉटेज चीज और पनीर में फर्क है? किसमें ज्यादा प्रोटीन, सेहत के लिए क्या है हेल्दी ऑप्शन, जानें दोनों का अंतर

Cottage Cheese Vs Paneer: कॉटेज चीज और पनीर में फर्क है? किसमें ज्यादा प्रोटीन, सेहत के लिए क्या है हेल्दी ऑप्शन, जानें दोनों का अंतर


Last Updated:

Cottage Cheese vs Paneer: कॉटेज चीज और पनीर को लेकर ज्यादातर लोगों को कंफ्यूजन रहता है. दोनों ही ताजे चीज हैं जिनका इस्तेमाल रेसिपीज में किया जाता है, लेकिन इन दोनों की अपनी-अपनी कुछ खास विशेषताएं होती हैं. ऐसे में सेहत और कुकिंग के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन क्या है, चलिए इस लेख में समझते हैं.

ख़बरें फटाफट

भारतीय घरों में डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल काफी लंबे समय से होता आ रहा है. दूध, दही और घी के बारे में लगभग हर कोई जानता है. लेकिन आज के समय में जब बात पनीर की आती है, तो कंफ्यूजन बढ़ जाता है और मन में दस तरह के सवाल उठने लगते हैं. इसका कारण है वेस्ट में दूध से बनाए जाने वाले प्रोडक्ट. कॉटेज चीज ऐसा ही एक खाए जाने वाला डेयरी आइटम है, जिसे लगभग पनीर की तरह ही होता है. कई लोग इसे पनीर ही मानते हैं. लेकिन वास्तव में दोनों कितने अलग हैं, और आपकी सेहत के लिए बेस्ट ऑप्शन क्या है, चलिए जानते हैं.

क्या पनीर और कॉटेज चीज एक ही है?
नहीं, पनीर और कॉटेज चीज एक ही नहीं है. हालांकि दोनों ही फ्रेश चीज है, जिसका इस्तेमाल भारतीय घरों में बड़े स्तर पर होता है. लेकिन दोनों में बनाने प्रक्रिया से लेकर सेहत से जुड़े फायदों तक दोनों में काफी अंतर होता है. हालांकि सॉफ्ट और फिक्स्ड, फर्म टेक्सचर के कारण ज्यादा करी वारी रेसिपीज के लिए लोगों की पहली पसंद पनीर ही होती.

पनीर और कॉटेज चीज में अंतर

मेकिंग प्रोसेस- घर पर कॉटेज चीज बनाने के लिए फुल-क्रीम दूध को गर्म किया जाता है, और फिर उसमें सिरका या नींबू का रस मिलाया जाता है ताकि दूध फट जाए और चीज मट्ठे से अलग हो जाए. 30 मिनट तक रखने के बाद, चीज को छान लिया जाता है. फिर इसे ठंडे पानी से धोया जाता है. फिर इसमें स्वाद के अनुसार नमक और क्रीम मिलाया जाता है.

वहीं, पनीर को बनाने के लिए 1 लीटर फुल-फैट दूध को उबालें, उसे फाड़ने के लिए उसमें 2–3 बड़े चम्मच नींबू का रस या सिरका डालें. इससे जब दूध फट जाए तो उसे मलमल के कपड़े से छान लें. खट्टापन हटाने के लिए उसे धो लें, और फिर 1–2 घंटे तक किसी भारी चीज से दबाकर रखें. इस तरह आपको बिना किसी प्रिजर्वेटिव के ताजा और मुलायम पनीर मिल जाएगा.

टेस्ट और टेक्सचर- कॉटेज पनीर अपनी मुलायम और क्रीमी बनावट के साथ-साथ हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है. इसके दही के कणों को मट्ठे में ढीला छोड़ दिए जाने के कारण इसकी बनावट थोड़ी दानेदार होती है. जबकि पनीर चीज का एक ठोस टुकड़ा होता है, जिसकी बनावट घनी और भुरभुरी होती है, और इसका स्वाद हल्का व दूधिया होता है.

न्यूट्रिशन वैल्यू- USDA के अनुसार, पनीर की 100g सर्विंग में लगभग 21g प्रोटीन होता है. जबकि कॉटेज चीज में ये मात्रा लगभग 11g होता है.पनीर में प्रोटीन की मात्रा कॉटेज चीज की तुलना में लगभग दोगुनी होती है.वहीं, पनीर में कैलोरी की मात्रा प्रति 100g 321 होती है और कॉटेज चीज की 100g सर्विंग में 98 कैलोरी होती हैं. इसके अलावा कॉटेज चीज में आमतौर पर कैल्शियम, फॉस्फॉरस, सेलेनियम और विटामिन B12 की अच्छी-खासी मात्रा होती है. वहीं, पनीर में भी कैल्शियम और फॉस्फोरस के अलावा विटामिन A और राइबोफ्लेविन भी होता है.

फायदे- कॉटेज चीज मौजूद गुण इसे हड्डियों, एनर्जी और मेटाबॉलिज्म के लिए एक पौष्टिक विकल्प बनाते हैं. जबकि पनीर एनर्जी और हड्डियों के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version