Former Union Minister Unnikrishnan Passes Away at 89

Former Union Minister Unnikrishnan Passes Away at 89


  • Hindi News
  • Career
  • Former Union Minister Unnikrishnan Passes Away At 89 | March 4 Current Affairs

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Former Union Minister Unnikrishnan Passes Away at 89

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-II खरीदेगा

3 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने 6 एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-II खरीद के लिए HAL के साथ MoU साइन किया।

  • इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय ने सतह से हवा में मार करने वाले वर्टिकल लॉन्च-मिसाइलों के अधिग्रहण के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 5,083 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
  • नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इन अनुबंधों पर साइन किए गए।
  • ALH Mk-II हेलीकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के लिए खरीदा जाएगा और Shtil मिसाइलों को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।
  • ALH Mk-II का उपयोग समुद्री निगरानी, खोज-बचाव (SAR), मेडिकल इवैक्‍युएशन (MEDEVAC), तटरक्षक ऑपरेशंस और रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए किया जाएगा।
  • इसके अलावा ALH Mk-III हेलीकॉप्टर का कॉन्ट्रैक्ट HAL के साथ 2,901 करोड़ रुपए में किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में ऑपरेशनल इक्विपमेंट, इंजीनियरिंग सपोर्ट, पैकेज और परफॉरमेंस बेस्ड सपोर्ट भी शामिल है।
ALH Mk-II और III डबल इंजन वाले एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर हैं।

ALH Mk-II और III डबल इंजन वाले एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर हैं।

2. पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन

3 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.पी. उन्नीकृष्णन का निधन हो गया। वे 89 साल के थे।

  • उन्नीकृष्णन केरल के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक एक ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता रहे हैं।
  • उन्नीकृष्णन ने 1960 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की और पहली बार 1971 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे।
  • 1971 से 1996 तक उन्नीकृष्णन कोझिकोड में वडकारा से सांसद रहे और तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्नीकृष्णन ने 1977, 1980, 1984, 1989 और 1991 के चुनावों में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
  • वे 1977 के बाद कांग्रेस (यू) और कांग्रेस (एस) का हिस्सा रहे और 1995 में दोबारा कांग्रेस पार्टी जॉइन की।
  • वीपी सिंह की कैबिनेट में उन्नीकृष्णन केंद्रीय दूरसंचार, जहाजरानी और भूतल परिवहन मंत्री रहे।
  • उन्नीकृष्णन ने खाड़ी युद्ध के दौरान 1.5 लाख से ज्यादा भारतीयों को वापस लाने की कमान भी संभाली।
  • उन्नीकृष्णन ईराक के तत्कालीन राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन (1979- 2003) के छिपने पर उनसे मिलने भी पहुंचे थे।
  • उन्नीकृष्णन कांग्रेस में समाजवादी विचारधारा का हिस्सा रहे और शुरुआती सालों में इंदिरा गांधी के कट्टर समर्थक भी थे।
  • 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के बाद उन्नीकृष्णन के संजय गांधी के साथ मतभेद हो गए और वे उनसे अलग हो गए।
उन्नीकृष्णन 1936 में कोझिकोड के कोयिलैंडी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार में जन्मे थे।

उन्नीकृष्णन 1936 में कोझिकोड के कोयिलैंडी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार में जन्मे थे।

3. जापान के ग्राफिक डिजाइनर काजुमासा नागाई का निधन

23 फरवरी को जापान के सबसे चर्चित ग्राफिक डिजाइनर और विजुअल आर्टिस्ट काजुमासा नागाई का निधन हो गया। उनकी एजेंसी ने 2 मार्च को इसकी जानकारी साझा की है।

  • नागाई 96 साल के थे। उन्‍होंने आधुनिक जापानी विजुअल कल्चर को ग्राफिक डिजाइन के जरिए 70 सालों तक लोगों तक पहुंचाया।
  • नागाई ने WWII के बाद और समकालीन युग में जापान की स्थिति को विजुअल आर्ट के जरिए लोगों तक पहुंचाया।
  • साप्पोरो में 1972 के विंटर ओलिंपिक के लिए नागाई ने ऑफिशियल ग्राफिक डिजाइन किया था। इसे जापान के डिजाइन इतिहास की आधुनिक पहचान माना जाता है।
  • नागाई ने प्रमुख जापानी ब्रांडों और संस्थानों जैसे असाही ब्रुअरीज, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप, जापान रेलवे, टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर और अन्य के लिए लोगो बनाए।
  • नागाई 1960 में निप्पॉन डिजाइन सेंटर (NDC) के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।
  • नागाई, निप्पॉन डिजाइन सेंटर के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे और जापान में ग्राफिक डिजाइन को प्रोफेशनल आर्ट बनाने और उन्नत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • माना जाता है कि नगाई ने ही जापानी एडवर्टाइजमेंट इंडस्ट्री में स्वर्ण युग की शुरुआत की और लोगों तक ये मैसेज पहुंचाया कि कमर्शियल आर्ट में भी गहराई हो सकती है।
  • अपने लंबे करियर के दौरान नागाई की उत्कृष्टता को देश के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया गया।
  • नागाई को 1989 में पर्पल रिबन के साथ मेडल और 1999 में रोसेट के साथ ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड रेज मेडल मिला।
1990 के बाद नागई ने ‘लाइफ’ पोस्टर सीरीज को शुरू की और हाथ से बनाए गए जानवरों और पौधों का एक संग्रह शुरू किया।

1990 के बाद नागई ने ‘लाइफ’ पोस्टर सीरीज को शुरू की और हाथ से बनाए गए जानवरों और पौधों का एक संग्रह शुरू किया।

4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया

1 मार्च को T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों से जुर्माना वसूलने का फैसला किया है।

  • पाकिस्तान टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए यानी 16.28 लाख भारतीय रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
  • PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को ये फैसला बता दिया गया था।
  • श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद पाकिस्तान का रन रेट खराब रहा। इस कारण पाकिस्तान मौजूद वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गया।
  • पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। A कैटगरी में करीब 65 लाख, B कैटेगरी में 45 लाख, C कैटेगरी में 20 लाख और D कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।
  • जुर्माने के बाद B कैटेगरी प्लेयर्स की करीब एक महीने की सैलरी कट जाएगी। वहीं, C और D कैटेगरी के प्लेयर्स को 2 से 3 महीने की सैलरी जुर्माने में देनी पड़ेगी।
जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को A कैटेगरी में नहीं रखा है।

जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को A कैटेगरी में नहीं रखा है।

5. भारत रूस से S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा

2 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत रूस से 5 नए S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम के प्रदर्शन के बाद S-400 सिस्टम खरीदने का फैसला लिया गया है।
  • नए सिस्टम को पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इससे चीन और पाकिस्तान, दोनों मोर्चों पर भारत की हवाई सुरक्षा क्षमता मजबूत की जा सकेगी।
  • ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के 5-6 लड़ाकू विमानों और एक जासूसी विमान को 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मार गिराया था। वायुसेना ने S-400 को भारत की हवाई सुरक्षा रणनीति का गेम चेंजर बताया था।
  • भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 सिस्टम के 5 स्क्वाड्रन खरीदने का समझौता हुआ था।
  • भारतीय वायुसेना में अब तक 3 स्क्वाड्रन शामिल होकर ऑपरेशनल हो चुके हैं, जबकि बाकी की आपूर्ति प्रक्रिया जारी है।
  • S-400 सिस्टम फाइटर जेट, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टेल्थ विमानों तक को मार गिरा सकता है।
  • S-400 हवा में कई तरह के खतरों से बचाव के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करता है। ये दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में आता है।
S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था।

S-400 ट्रायम्फ रूस का एडवांस्ड मिसाइल सिस्टम है, जिसे 2007 में लॉन्च किया गया था।

6. अमेरिका ने पाकिस्तान में अपना दूतावास बंद किया

3 मार्च को अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में अपना दूतावास अस्थाई रूप से बंद दिया।

  • सोमवार को हिंसक प्रदर्शनों के बाद इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और कराची व लाहौर में अमेरिकी कमर्शियल दूतावास में अपनी वीजा और अन्य सेवाएं बंद कर दी हैं।
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्‍तान में प्रदर्शन किए जा रहे थे।
  • इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास तथा पेशावर में वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किए थे।
  • कराची में उग्र भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के भीतर जबरन घुसने की कोशिश की थी।
  • इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के सुरक्षा गार्डों ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें दस प्रदर्शनकारियों की जान गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे।
  • अमेरिकी दूतावास अमेरिकी सिटीजन सर्विस (ACS), पासपोर्ट, नोटरी सर्विस और इमरजेंसी सहायता जैसे काम करता है।
रविवार को कराची और लाहौर में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए।

रविवार को कराची और लाहौर में अमेरिकी दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए।

आज का इतिहास

4 मार्च

  • 1575 में अकबर ने तुकरोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हराया।
  • 1716 में इंदौर शहर की स्थापना हुई थी।
  • 1923 में ‘टाइम’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ था।
  • 1953 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति शुरू हुई।
  • 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी।

————————

ये खबरें भी पढ़ें…

दिल्‍ली में बेटी के जन्‍म पर मिलेंगे 11 हजार रुपए: कनाडा 10 सालों तक भारत को देगा यूरेनियम, 3 मार्च के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *