ghee consumption benefits | ayurvedic health tips | खाली पेट गरम पानी और घी पीने के फायदे | वजन कंट्रोल रखने के लिए घी |

ghee consumption benefits | ayurvedic health tips | खाली पेट गरम पानी और घी पीने के फायदे | वजन कंट्रोल रखने के लिए घी |


Last Updated:

Benefits of Ghee with Warm Water: आयुर्वेद में घी को अमृत के समान माना गया है, और जब इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जुगरान के अनुसार, यह मिश्रण न केवल याददाश्त बढ़ाता है और कब्ज जैसी पुरानी बीमारी को जड़ से खत्म करता है, बल्कि जोड़ों के दर्द और वजन घटाने में भी रामबाण है. शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और त्वचा पर कुदरती चमक लाने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका है.

Lukewarm Water Hack

मॉडर्न लाइफस्टाइल में जहां हम अक्सर प्रोसेस्ड फैट की ओर भागते हैं, वहीं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन मुफीद साबित हो सकता है. यह
मिक्सचर न सिर्फ शरीर को अंदर से साफ करता है, बल्कि मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है.

Lukewarm Water Hack

आयुर्वेदिक चिकित्सक शालिनी जुगरान ने बताया कि आयुर्वेद में घी को ‘मेध्य रसायन’कहा गया है, जिसका मतलब है वह तत्व जो बुद्धि और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि जब हम सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह सीधे हमारे नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को पोषण प्रदान करता है. यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय करने और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार होता है.

Lukewarm Water Hack

घी पाचन अग्नि को प्रज्वलित करने का काम भी करता है. इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से आंतों की कार्यक्षमता बढ़ती है. यह कब्ज जैसी पुरानी समस्याओं को दूर करने में रामबाण है क्योंकि यह मल त्याग की प्रक्रिया को सुचारू और आसान बनाता है, जिससे दिन भर पेट साफ और स्वस्थ रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Lukewarm Water Hack

डॉ जुगरान बताती हैं कि घी सिर्फ गुड फैट नहीं है, बल्कि इसमें विटामिन A, D, E और K जैसे वसा में घुलनशील विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. जब इसे गर्म पानी के साथ लिया जाता है, तो शरीर इन पोषक तत्वों को जाता अवशोषित कर पाता हैं.

Lukewarm Water Hack

हमारा शरीर रोजाना कई तरह के टॉक्सिन्स बनाता है. सुबह खाली पेट घी और पानी का मेल शरीर की आंतरिक सफाई या ‘डिटॉक्स’ करने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र की दीवारों पर जमे अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और शरीर हल्का महसूस करता है.

Lukewarm Water Hack

आजकल जोड़ों का दर्द एक आम परेशानी बन गई है. घी में ब्यूट्रिक एसिड एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. गुनगुने पानी के साथ इसका इस्तेमाल हड्डियों के जोड़ों में ‘लुब्रिकेशन’ यानी चिकनाई बढ़ाता है, जिससे जोड़ों की अकड़न कम होती है और चलने-फिरने में आसानी होती है.

Lukewarm Water Hack

जब शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, तो उसका सीधा असर स्किन पर दिखता है. घी में मौजूद विटामिन ए और ई स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं. सर्दियों के मौसम में, यह ट्रिक स्किन को रूखेपन से बचाकर उसे एक कुदरती चमक और नमी देता है. वहीं घी में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड बॉडी के जिद्दी फैट को कम करने में मदद करते हैं. गुनगुने पानी के साथ घी पीने से पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *