Site icon Aaj Ki Baat

grade 1 breast cancer: सेक्रेड गेम्स की इस एक्ट्रेस को हुई जानलेवा बीमारी

grade 1 breast cancer: सेक्रेड गेम्स की इस एक्ट्रेस को हुई जानलेवा बीमारी


Last Updated:

Grade 1 Breast Cancer: सेक्रेड गेम्स से फैमस हुई राजश्री देशपांडे के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सबको चौंका दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि वो ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने अपने फैंस को रूटिन चेकअप की सलाह दी है, जो कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से जीतने के लिए बहुत जरूरी है. पहले स्टेज पर बीमारी कंट्रोल करना बहुत आसान होता है.

ख़बरें फटाफट

पिछले कुछ सालों में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ब्रेस्ट कैंसर के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. इसमें एक और नाम राजश्री देशपांडे का भी जुड़ गया है. सीक्रेड गेम्स में अपने बोल्ड रोल के लिए इन्हें काफी सराहना मिली थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी बीमारी और इलाज के बारे में अपने फैंस को जानकारी दी.

एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ” जब आप यह पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आखिरकार मैंने अपने माता-पिता को यह बताने की हिम्मत जुटा ली है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (एनओएस), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर निकला है. अब आप सभी को यह जानने का समय आ गया है. किस्मत से मुझे रेगुलर चेकअप के दौरान ही इसका पता चल गया जिससे हमें लड़ने का मौका मिला. ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे, लेकिन यकीन मानिए, आप सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला. अब, मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जा रही हूं.





Source link

Exit mobile version