Site icon Aaj Ki Baat

ICMR का चौंकाने वाला सच… देश में 100000000 हैं डायबिटीज मरीज, 8-16 साल जिंदगी गंवा रहे भारतीय, एक्सपर्ट से जानें बेस्ट इलाज

ICMR का चौंकाने वाला सच… देश में 100000000 हैं डायबिटीज मरीज, 8-16 साल जिंदगी गंवा रहे भारतीय, एक्सपर्ट से जानें बेस्ट इलाज


Last Updated:

Diabetes Patient India: भारत में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज मरीज हैं. जहां 1 करोड़ 10 लाख प्री डायबिटिक मरीज हैं. डॉ. एनके सोनी के अनुसार आजकल के युवा भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं. इससे बचने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज और लाइफ स्टाइल में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : डायबिटीज यानी मधुमेह से शरीर के अंदर शुगर की मात्रा बढ़ जाती है. यह बीमारी लोगों की उम्र 8 साल से लेकर 16 साल तक कम कर रही है. यही नहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने हाल ही में आंकड़े पेश किए हैं, जिसके मुताबिक पूरे देश में 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं. जबकि एक करोड़ 10 लाख प्री-डायबिटिक हैं. यानी वो जिनका खाना खाने के बाद शुगर बढ़ जाता है. उसके बाद सामान्य हो जाता है. अगर इन लोगों ने समय रहते ही अपनी डायबिटीज नियंत्रित नहीं की तो यह भी अगले 5 सालों में डायबिटीज जैसी बीमारी का शिकार हो जाएंगे.

यह कहना है देश के जानें-माने मशहूर डॉक्टर एनके सोने का. जो लंबे समय तक दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग अस्पतालों में सेवाएं देते रहे हैं. इसके साथ ही पिछले 40 सालों से डायबिटीज के मरीजों का इलाज कर रहे हैं. वर्तमान में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड हैं. उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत डायबिटीज बीमारी में दूसरे नंबर पर है. भारत को डायबिटीज बीमारी का कैपिटल कहा जाता है.

20 साल की उम्र में हो रही डायबिटीज

डॉ. एनके सोनी ने कहा कि डायबिटीज बीमारी 50 साल पहले 50, 55 या फिर 60 की उम्र में देखने के लिए मिलती थी, लेकिन अब बीमारी 20 साल की उम्र के लोगों को भी हो रही है. युवाओं में डायबिटीज बीमारी तेजी से बढ़ रही है. पहले टाइप-2 डायबिटीज होती थी. 50, 55 या 60 साल के ऊपर लेकिन बीते 15 से 10 सालों में यह ट्रेंड बदल गया है. अब 20 साल के लोग भी मधुमेह यानि शुगर की बीमारी के शिकार हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि डायबिटीज अगर किसी को लंबे वक्त तक है तो उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसीलिए डायबिटीज की बीमारी में शुगर लेवल के साथ-साथ बीमारी कितने वक्त से है यह भी देखना बहुत जरूरी होता है.

बस ये काम कर लें, नियंत्रित रहेगा शुगर

डॉ. एनके सोनी ने बताया कि अगर आपको डायबिटीज है या नहीं है या फिर आप अपने शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो बस ये काम जरुर करें. पहला रोज एक्सरसाइज करें और दूसरा अपनी लाइफ स्टाइल पूरी तरह से सुधार लें. खानपान नियंत्रित रखें और फास्ट फूड खाने से बचें. समय पर खाना और समय पर सोना शुरू कर दें. इसके अलावा दवाएं रोज लें. डायबिटीज बीमारी में आपको दवाएं जिंदगी भर खानी होगी और समय पर खानी होगी. अगर आप डॉक्टर से समय-समय पर परामर्श लेते रहेंगे तो यकीन मानिए डायबिटीज आपकी हमेशा नियंत्रित रहेगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version