Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away

Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away


  • Hindi News
  • Career
  • Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away | DRDO Helicopter Missile Launch

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की

30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। लॉन्च समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

  • पहले ये ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच चलती थी, जिसे अब बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है। ये इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है।
  • जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 2 मई से रेगुलर चलाई जाएगी।
  • जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से 266 किमी का सफर लगभग 5 घंटे में पूरा होगा।
  • जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की क्षमता 8 से बढ़कर 20 कोच की गई है
ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली के गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की

30 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

  • इस बैठक में आपसी सहयोग और ग्लोबल सिक्योरिटी बात होगी।
  • दोनों देशों के प्रमुख ने डिफेंस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात की।
  • भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग हाल के वर्षों में लगातार बढ़ है। अक्टूबर 2023 में राजनाथ सिंह भी रोम की यात्रा पर गए थे।
  • इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।
  • ये यात्रा रक्षा संबंधों के दायरे को बढ़ाने और जॉइंट डेवलपमेंट, को-प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी शेयरिंग के लिए है।.
  • जनवरी 2026 में इंडिया-EU ने डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक पार्ट्नर्शिप को लेकर एक MoU साइन किया था।
  • दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशने की संभावना है।
  • रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने राजनाथ से मुलाकात से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से मुलाकात की।
दोनों प्रमुखों की मुलाकात के बाद डिफेंस प्रोडक्शन और इनोवेशन में इंडस्ट्री की शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सकती है।

दोनों प्रमुखों की मुलाकात के बाद डिफेंस प्रोडक्शन और इनोवेशन में इंडस्ट्री की शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सकती है।

3. DRDO ने हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की

29 अप्रैल को DRDO और नौसेना ने मिलकर बंगाल की खाड़ी में हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप (NASM-SR) मिसाइल लॉन्च की।

  • इस दौरान मिसाइल को इसे नौसेना के सी-किंग (Sea King) हेलिकॉप्टर से लॉन्च किया गया।
  • हेलिकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं, दोनों ने जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया।
  • लॉन्च के ​जरिए भारत ने एक साथ 2 साल्वो लॉन्च क्षमता को परखा। साल्वो यानी एक लॉन्चर से कम समय में ज्यादा मिसाइलें दागने की क्षमता।
  • मिसाइल का पूरा नाम है NASM-SR पूरा नाम नेवल एंटी शिप मिसाइल- शॉर्ट रेंज है।
  • शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल है, जो दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है।
  • ओडिशा के चांदीपुर की टेस्ट रेंज में लगे रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और टेलीमेट्री के जरिए मिसाइल की पूरी उड़ान और निशाने को ट्रैक किया गया।
  • NASM-SR मिसाइल को DRDO की अलग-अलग लैब्स और भारतीय उद्योगों ने मिलकर तैयार किया है। अब इसका उत्पादन भी देश में ही किया जा रहा है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मिसाइल के बनने से सेना की ताकत काफी बढ़ेगी।
NASM-SR मिसाइल हेलिकॉप्टर से तेज और सटीक समुद्री हमला कर सकती हैं।

NASM-SR मिसाइल हेलिकॉप्टर से तेज और सटीक समुद्री हमला कर सकती हैं।

निधन (DEATH) 4. भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन हुआ

29 अप्रैल को भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। विजय ने 2002 इंडियन ओपन जीता था।

  • विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार थे।
  • विजय 1995 से 2000 तक चार बार साल के सर्वेश्रष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे और उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ का खिताब मिला था।
  • विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी।
  • विजय ने 1999 में स्काटलैंड के सेंट एंड्रयूज में अल्फ्रेड डनहिल कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • भारत में सिर्फ 9 गोल्फर हैं, जिनमें से एक खिताब विजय के नाम है।
  • विजय ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) और पहले भारतीय सर्किट पर कई खिताब जीते।
  • विजय ने आर्थिक तंगी के चलते गोल्फ क्लब में कैडी का काम शुरू किया था।
  • कैडी यानी गोल्फरों का बैग उठाकर उनके पीछे-पीछे चलने वाले लोग और धीरे-धीरे उन्होंने प्रोफेशनल गोल्फ खेलना शुरू किया।
विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी।

विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी होंगे

29 अप्रैल को अमेरिका ने आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले खास पासपोर्ट जारी करने का ऐलान किया।

  • ये लिमिटेड एडिशन नए डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प का गोल्डन सिग्नेचर भी होगा।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से इन पासपोर्ट्स की शुरुआत होगी।
  • वहां पासपोर्ट रिन्यू कराने वालों को यही डिफॉल्ट पासपोर्ट मिलेगा।
  • साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने वालों और अन्य केंद्रों पर अभी चलाए जा रहे डिजाइन वाले पासपोर्ट ही मिलेंगे।
  • पासपोर्ट के पीछे के कवर पर जॉन ट्रंबुल की पेंटिंग ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ की तस्वीर होगी।
  • यह मशहूर पेंटिंग 1776 के इतिहास को बताती है, जब अमेरिकी नेताओं ने पहली बार स्वतंत्रता का दस्तावेज कांग्रेस (अमेरीकी संसद) में पेश किया था।
  • अभी जो अमेरिकी पासपोर्ट जारी होते हैं, उनके अंदर के फ्रंट कवर पर पर्सी मोरन की पेंटिंग होती है, जिसमें फ्रांसिस स्कॉट की फोर्ट मैकहेनरी पर हमले के बाद की सुबह दिखाई गई है।
  • इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले, इंटीरियर डिपार्टमेंट के एक नेशनल पार्क पास के नए ट्रम्प और जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर साथ में है।
  • पूरी दुनिया में ये पहला पासपोर्ट होगा, जिसमें किसी राष्ट्रपति की तस्वीर पासपोर्ट पर होगी। आमतौर पर ज्यादातर देश किसी ऐतिहासिक स्मारकों की तस्वीर छापते हैं।
पिछले महीने ट्रम्प ने कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स ने ट्रम्प की तस्वीर वाले एक स्मारक सिक्के को भी मंजूरी दी है।

पिछले महीने ट्रम्प ने कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स ने ट्रम्प की तस्वीर वाले एक स्मारक सिक्के को भी मंजूरी दी है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

6. फीफा वर्ल्ड कप ने कुल प्राइज मनी बढ़ाई

29 अप्रैल को फीफा वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स को मिलने वाली गारंटीड मनी को भी बढ़ा दिया गया है।

  • प्राइज मनी को 727 मिलियन डॉलर (करीब 6800 करोड़ रुपए) से बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर (8250 करोड़ रुपए) कर दी गई है।
  • इसके साथ ही हर टीम को मिलने वाली गारंटीड रकम भी बढ़ाकर 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 118 करोड़) कर दी गई है।
  • 2022 में प्राइज पूल 440 मिलियन डॉलर (करीब 3600 करोड़) था, जो अब बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है।
  • 2002 में विजेता टीम को करीब 70 करोड़ रुपए मिलते थे, जो 2006 में 150 करोड़, 2010 में 250 करोड़ हुए और अब 2026 में विजेता को करीब 420 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।
  • 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा।
  • फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करेंगे। अगर फीफा की दूसरे खेलों से तुलना करें तो फुटबॉल का दबदबा साफ नजर आता है।
  • ​​गोल्फ व टेनिस दोनों की कुल प्राइज मनी मिलाकर भी फीफा वर्ल्ड वर्ल्ड कप के बराबर नहीं हैं। फीफा की प्राइज मनी ज्यादा है।
  • फीफा कप हर 4 साल में होता है। 2022 में कतर ने होस्ट किया था।
  • 1930 में फीफा का पहला टूर्नामेंट उरुग्वे ने मोंटेवीडियो में आयोजित किया था।
  • वर्ल्ड वॉर 2 के समय 1942-46 कर बीच सिर्फ एक बार फीफा नहीं खेला गया है।
  • इसमें 150 से ज्यादा देश इसमें हिस्सा लेते , जबकि सिर्फ 32 टीमें ही इसमें सिलेक्ट होती हैं।
  • 2026 में पहली बार 48 टीमें फीफा में हिस्सा लेंगी।
  • इसमें 16 राउंड होते हैं, जिसमें क्वाटर्स, सेमीफाइनल्स और फाइनल शामिल होते हैं।
  • 1974 में पहली ट्रॉफी इंट्रोड्यूस की गई थी, जो गोल्ड से बनी होती है।
  • भारत ने कभी भी फीफा नहीं खेला है जबकि 1950 में भारत फीफा के लिए क्वालीफाई हुआ था।
  • तब भारत के प्लेयर उतने तैयार नहीं थे और ब्राजील जाने का खर्च भी ज्यादा था। इसी वजह से भारत ने अपना नाम वापस ले लिया था।

आज का इतिहास

  • 1960 में बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ और ‘महाराष्ट्र’ और ‘गुजरात’ राज्य बने।
  • 1982 में दूरदर्शन का राष्ट्रीय प्रसारण शुरू हुआ।
  • 2011 में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नौसेना ने ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर के तहत मार गिराया।

——-

ये खबर भी पढ़ें…

विशाखापट्टनम में देश का पहला AI हब बनेगा:जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने 3 गोल्ड जीते, 30 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *