Mental Health Tips: मन की सफाई भी जरूरी, जानें मेंटल हाइजीन के फायदे और उपाय

Mental Health Tips: मन की सफाई भी जरूरी, जानें मेंटल हाइजीन के फायदे और उपाय


Last Updated:

Mental Hygiene Tips: मेंटल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए मेंटल हाइजीन को सुनिश्चित करना करना जरूरी है. आयुर्वेद के अनुसार, अगर हम अपने मन का ध्यान रखें और सही आदतें अपनाएं, तो हम मानसिक रूप से स्वस्थ और खुश रह सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

 मन की सफाई भी जरूरी, जानें मेंटल हाइजीन के फायदे और उपायZoom

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपने शरीर का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन मन की सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है. मेंटल हाइजीन का मतलब है अपने मन को साफ, शांत और संतुलित रखना, ताकि हम बेहतर और खुशहाल जीवन जी सकें.

मेंटल हाइजीन एक अच्छी जीवनशैली का हिस्सा है, जो हमें अंदर से मजबूत बनाती है. मानसिक स्वास्थ्य वह शक्ति है, जिसकी मदद से हम मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं और खुद को संतुलित रख पाते हैं. जब मन शांत होता है, तो बड़ी से बड़ी समस्या भी आसान लगने लगती है.

मेंटल हाइजीन के लिए आयुर्वेद उपाय
आयुर्वेद के अनुसार, हमारा मन और शरीर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. अगर मन परेशान या असंतुलित होगा, तो उसका असर शरीर पर भी पड़ेगा. इसलिए आयुर्वेद में मानसिक शुद्धता और संतुलन बनाए रखने के लिए कई आसान उपाय बताए गए हैं.

– आयुर्वेद हमें सिखाता है कि हमें बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए, जैसे हिंसा, झूठ बोलना, चोरी करना, दूसरों की बुराई करना, कठोर भाषा का इस्तेमाल और लालच. ये आदतें धीरे-धीरे मन को अशांत कर देती हैं और तनाव बढ़ाती हैं. इसके बजाय, हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए. दूसरों की सहायता करने से मन को सुकून मिलता है और सकारात्मक सोच बढ़ती है.

– इसके अलावा, हमें जीवन में आने वाले सुख और दुख दोनों को समान रूप से स्वीकार करना चाहिए. जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति मन से संतुलित रहता है, वही मजबूत बन पाता है. किसी पर जरूरत से ज्यादा शक करना या बिना सोचे-समझे भरोसा करना भी सही नहीं है.

– बातचीत करते समय हमें सरल, स्पष्ट और मीठी भाषा का उपयोग करना चाहिए. बेकार या गलत बातें करने से बचना चाहिए, क्योंकि हमारे शब्द भी हमारे मन और दूसरों के मन पर असर डालते हैं.

– साथ ही, हमें अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए और समय-समय पर खुद के बारे में सोचने यानी आत्मचिंतन करना चाहिए. जो व्यक्ति अपने जीवन के प्रति जागरूक रहता है, वह चिंता और दुख से कम प्रभावित होता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *