पुलिस की गिरफ्त में ठगी की मास्टरमाइंट प्रभु भाई सोलंकी। इनसेट में सोलंकी की फोटो।
हरियाणा के गुरुग्राम में सस्ते सोने के सिक्कों का लालच देकर करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड प्रभु भाई सोलंकी को न केवल सोना पहनने का शौक है, बल्कि उसकी फिल्मों और राजनीति में नाम कमाने की भी इच्छा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह 50 तोले सोने की ज्वैलरी
.
यह देख पुलिस कर्मी भी चौंक गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह गरीब बुलडोजर ऑपरेटर का भेष बनाकर पढ़े-लिखे अमीरों को फंसाता था। 25 साल से इस धंधे में था। उस पर महाराष्ट्र में 2 और गुजरात में 7 ठगी के मामले दर्ज हैं। वह केवल चौथी तक ही पढ़ा है।
खास बात यह है कि उसने गुरुग्राम से लेकर बॉलीवुड स्टारों तक को अपना शिकार बनाया। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से 25 लाख रुपये और सलमान खान के पिता सलीम खान के पर्सनल असिस्टेंट से 20 लाख रुपये ठगे। ठगी के इन पैसों से उसने दिल्ली-मुंबई हाईवे पर करजन लकोदरा में ‘पीएम’ नाम का होटल खरीदा।
गुजराती फिल्म ‘लव यू यार’ भी बनाई, जिसमें राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। तीन बीवियों के रहते उसने इस मूवी की हीरोइन से चौथी शादी की। पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने जब उसकी कुंडली खंगाली तो कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
करोड़ों की ठगी करने वाले प्रभु भाई सोलंकी की कुछ फोटो…

फिल्म स्टार राजपाल यादव के साथ प्रभु भाई सोलंकी (काली शर्ट में)

पत्नी के साथ प्रभु भाई सोलंकी की एक फोटो।

प्रभु भाई सोलेंकी को राजनीति और गोल्ड पहनना काफी पसंद है।
पहले 4 प्वाइंट में समझे ठगी करने का यूनिक तरीका…
- बुलडोजर ऑपरेटर का भेष बनाता था: आरोपी प्रभु भाई सोलंकी साधारण कपड़े पहनकर, गंदे हाथ-पैरों के साथ बुलडोजर आपरेटर का भेष बनाकर शिकार की तलाश करता था। वह हाईवे पर उन लोगों को निशाना बनाता था, जो टायर बदलने या पंचर लगवाने के लिए ठहरते थे। वह अपने शिकार को कहता कि वह रेलवे ट्रैक के पास खुदाई कर रहा था, इसी दौरान सोने के सिक्के मिले हैं।
- असली सोने के सिक्के देकर भरोसा जीतना: वह अपने शिकार को कहता कि मैं गरीब हूं, मैं सोना बेचने जाऊंगा तो मुझे पुलिस पकड़ लेगी। वह अपने पास 5-6 असली सोने-चांदी के सिक्के रखता था। इन्हीं से वह अपने टारगेट को विश्वास जताने के लिए कहता “ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले हैं। आप पढ़े-लिखे अमीर आदमी हैं, इन्हें ज्वेलर से चेक करा दें और मुझे बता दें।
- बड़ी मात्रा में सस्ता सोना बेचने का लालच: इसके बाद लोग उसके झांसे में आ जाते और सिक्कों को दुकान पर ले जाकर चेक कराते। वहां पर सिक्के असली निकलते, जिससे लोगों का उस पर पूरा भरोसा बन जाता था। इसके बाद वह कहता कि मेरे पास बहुत सारा सोना है, सिर्फ 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में दे दूंगा। आप करोड़पति बन जाएंगे। लालच में आकर पीड़ित बड़ी रकम लेकर आ जाता था।
- पीतल के सिक्कों पर गोल्ड का घोल चढ़ाकर ठगी: पैसे और असली सोना लेने के बाद वह नकली सिक्के (पीतल पर सोने का पानी चढ़ा हुआ) दे देता था और तुरंत वहां से गायब हो जाता था। कुछ सिक्के लेकर रख लेते थे। मगर, कुछ दोबारा चेक कराते तो पता चलता कि पूरा सौदा फ्रॉड था। इसके बाद उनके हाेश उड़ जाते।

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में मास्टरमाइंट प्रभु भाई सोलंकी समेत चारों आरोपी।
अब जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात का यह ठग गैंग…
- एक अप्रैल को गुरुग्राम के एक्सपोर्टर ने की शिकायत : डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम के रहने वाले एक्सपोर्टर विवेक ने सुशांत लोक थाने में शिकायत की थी। बताया था कि 13 फरवरी को ठग ने उसे सस्ते सोने के सिक्के दिए। चेक कराने पर वे असली निकले। दोबारा विश्वास बनाकर 2 मार्च को आरोपी ने उसके घर से 2.49 करोड़ रुपये नकद और 50 तोला सोना लेकर बदले में नकली सिक्के दे दिए।
- पुलिस जाल बिछाकर आरोपियों के पीछे लगी : डीसीपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच-43 को सौंपी गई। एक्सपोर्टर विवेक के पास मिले मोबाइन नंबर, सीसीटीवी फुटेज आदि का सहारा लिया। आरोपियों की भाषा गुजराती होने से वहां की पुलिस को फोटो आदि भेजकर संपर्क किया। पता चला कि गुजरात में इस तरह की ठगी के सात मामले दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों धरपकड़ के लिए टीम गठित की।
- दो को गुरुग्राम, दो को गुजरात से अरेस्ट किया: डीसीपी ने बताया कि मास्टरमाइंड सोलंकी प्रभुभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि और उसके एक साथी पंकज शर्मा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मनीष कमलेश शाह और ईश्वर मारवाड़ी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 2.30 करोड़ रुपये से अधिक नकदी और लगभग 678 ग्राम सोना बरामद किया है। गुरुग्राम के बिजनेसमैन से ठगी रकम और सोने की पूरी रिकवरी कर ली गई है।
- कुंडली खंगालने के लिए चारों को रिमांड पर लिया : क्राइम ब्रांच सेक्टर 43 के इंचार्ज नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्रभुभाई, पंकज शर्मा, मनीष कमलेश शाह और ईश्वर मारवाड़ी को रिमांड पर लिया है। पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने कितने लोगों को अब तक शिकार बनाया है। कितनी संपत्ति इक्ट्ठी की है और इनके गैंग में और कितने मेंबर है।
पत्नी के चुनाव में सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया…


कौन है ठगी का मास्टरमाइंड, 4 पॉइंट्स में जानिए….
चौथी पास, 25 साल से कर रहा ठगी : डीसीपी क्राइम हितेश यादव ने बताया कि आरोपी प्रभु भाई सोलंकी गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है। वह 25 साल से ठगी कर रहा है। वह और गिरोह के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है। प्रभु भाई केवल चौथी पास है, लेकिन वह सोना पहनने का शौकीन है और ठगी के पैसे से लग्जरी जीवन जीता है। जब उसे पकड़ा गया तो उसके गले और हाथों में 50 तौले की ज्वैलरी थी।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा, पत्नी को चुनाव लड़वाया : पुलिस के मुताबिक, प्रभुभाई की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी है। वह अपनी पत्नी पार्वती सोलंकी को गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाकर चुनाव लड़वाया था। साल 2022 में भी अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया था। इसके लिए उसने अपने और अपनी पत्नी के पोस्टर भी छपवाए थे।

फिल्म के मुहूर्त पर प्रभु भाई सोलंकी भी मौजूद था।
गुजराती फिल्म बनाई, इसकी हीरोइन से चौथी शादी की : ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू यार” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। फिल्म में राजपाल यादव मुख्य किरदार में थे। इस मूवी की हिरोइन से उसने चौथी शादी की है। गुरुग्राम पुलिस अब उन
दिल्ली से लाते थे नकली सोने के सिक्के : गिरोह से पूछताछ में पता चला कि जो नकली सिक्के देकर ये लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, वह सिक्के दिल्ली के सुलतानपुरी में बन रहे हैं। नवीन नाम का व्यक्ति इसे सप्लाई कर रहा था। इसके साथ ही गिरोह में दो महिलाएं शांति और तेजू भी शामिल हैं। दोनों महिलाएं 90 लाख की धोखाधड़ी में फिलहाल कोटा जेल में बंद हैं। एक महिला को प्रभु अपनी बहन बताता है।
———————————-
ये खबर भी पढ़ें…
गुरुग्राम में ₹2.30 करोड़ कैश, 68 तोला सोना बरामद:फेक गोल्ड बेचने वाला रैकेट पकड़ा, एक्टर आदित्य पंचोली को भी ठगा; मास्टरमाइंड 4 शादी कर चुका

गुरुग्राम में सस्ते दाम पर सोने के सिक्के-बिस्कुट देने का लालच देकर ठगी करने वाला एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टर माइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और लगभग 678 ग्राम (68 तोला) सोना बरामद किया है। (पूरी खबर पढ़ें)