Site icon Aaj Ki Baat

Neem phool health benefits| garmi Main body ko thanda krne wale food| नीम के फूल के फायदे

Neem phool health benefits| garmi Main body ko thanda krne wale food| नीम के फूल के फायदे


Last Updated:

Neem flowers Benefits: नीम के पत्ते ही नहीं इसके छोटे-सफेद फूल भी सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं. गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से हीटवेव के साइड इफेक्ट से बचाव में मदद मिलती है. इसमें ऐसे औषधिय गुण होते हैं, जो आपको गर्मी की मार से बचा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Neem Ke Phool Ke Fayde: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. तेज धूप, लू और बढ़ती गर्मी में स्वस्थ रहना आसान नहीं होता. इस मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आयुर्वेद के अनुसार इन समस्याओं से बचने के लिए नीम के फूलों का सेवन फायदेमंद होता है. ये छोटे-छोटे फूल शरीर को ठंडक देते हैं, खून साफ करते हैं, पेट की समस्याओं को दूर करते हैं और त्वचा को भी बेहतर बनाते हैं.

हम सब जानते हैं कि नीम की पत्तियां कड़वी होती हैं, लेकिन इसके फूल भी बहुत लाभकारी होते हैं. पहले के समय में दादी-नानी गर्मियों में नीम के फूलों से शरबत या भुजिया बनाकर खिलाती थीं. ये फूल खुशबूदार होते हैं और इनमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी से बचाते हैं.

नीम के फूल के औषधिय गुण
आयुर्वेद में नीम के फूलों को बहुत उपयोगी माना गया है. इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. रोजाना इनका सेवन करने से खून साफ होता है, चेहरे पर निखार आता है और मुंहासे व दाग-धब्बे कम होते हैं. साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और भूख भी सुधारते हैं. कुछ शोधों में भी पाया गया है कि नीम के फूलों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. ये डायबिटीज और अन्य बीमारियों के खिलाफ भी मदद कर सकते हैं.

पाचन के लिए रामबाण
नीम के फूल पेट के लिए भी ये बहुत फायदेमंद हैं. अपच, कब्ज, गैस और पेट के कीड़ों जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.इससे पाचन अच्छा होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहती है.

कैसे करें नीम के फूलों का सेवन
उत्तर भारत में नीम के फूलों को सरसों के तेल और जीरे के साथ भुजिया बनाकर खाया जाता है, जबकि दक्षिण भारत में भी कई व्यंजनों में इनका उपयोग होता है. गर्मियों में नीम के फूलों का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है. कुल मिलाकर नीम के फूल गर्मी में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने का एक आसान और नेचुरल तरीका हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version