Last Updated:
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन दिनों में 30 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है. मराठी सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट करने वाली इस ऐतिहासिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. वहीं, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिछड़ गई है. हर दिन यह मूवी 1 से 2 करोड़ के बीच कमाई कर पा रही है, जिससे साफ है कि दर्शकों को यह इम्प्रेस कर पाने में फेल हो गई है.

नई दिल्ली. रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस मूवी ने रिलीज होते ही अपनी धाक जमा ली और पिछले तीन दिनों से डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. दूसरी तरफ, ‘राजा शिवाजी’ से क्लैश हुई जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ की हालत बहुत खराब है. हैरानी की बात है कि तीन दिनों में यह रोमांटिक मूवी 5 करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है.

रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है. इस फिल्म ने पहले ही दिन मराठी सिनेमा के लिए ओपनिंग का एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है. कमाल की बात है कि पिछले तीन दिनों से यह फिल्म लगातार डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है.

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने रविवार को 12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. यह फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है. शनिवार को ‘राजा शिवाजी’ ने 10.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 11.35 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है. फिल्म ने तीसरे दिन अपने हिंदी शो के जरिए 4.25 करोड़ और मराठी शो के जरिए 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले रविवार की इस धमाकेदार कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ के पार पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ हो चुका है.

बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन के साथ क्लैश होने के बावजूद ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा. दूसरी ओर, ‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पा रही है.

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक दिन का खाता महज 1.15 करोड़ से खुला था. दूसरे दिन भी यह मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई. अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं.

सैकनिल्क के अनुसार, एक दिन मूवी ने तीसरे दिन यानी रविवार को देशभर में 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह रोमांटिक फिल्म तीन दिनों में सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर पाई है. इन आंकड़ों से साफ है कि जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं.

बताते चलें कि फिल्म राजा शिवाजी में सितारों की लंबी फौज है, जिसमें अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते जैसे सितारे शामिल हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने अपने कैमियो से फैंस के दिलों को जीत लिया है.