राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होगी। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयार
.
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसआई भर्ती/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा- 2021 की भर्ती में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी थी और उन्हें अस्थायी तौर पर 5 व 6 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए।
इसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की विशेष बैंच द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के सभी अभ्यर्थियों के स्थान पर मात्र कोर्ट के समक्ष इसके लिए प्रार्थना-पत्र दायर करने वाले अभ्यर्थी तक ही सम्मिलित करने के आदेश किए।
बता दें कि एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस भर्ती को रद्द कर दिया गया।
हाफ बाजू शर्ट व चप्पल में मिलेगी एंट्री
- पुरुष अभ्यर्थी को आधी आस्तीन (हाफ स्लीव) की शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता, पेंट-पायजामा और हवाई चप्पल/स्लीपर में ही आना होगा।
- महिला अभ्यर्थी को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता/ब्लाउज और हवाई चप्पल पहनकर आना होगा। बालों में साधारण रबर बैंड की अनुमति है। लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के आभूषण पर रोक।
- सिख अभ्यर्थी: कड़ा, कृपाण और पगड़ी जैसे धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
- ये बैन -जूते-मोजे, आभूषण, घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल और मफलर जैसी चीजें।
एसओजी की आमजन से अपील
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी वाट्सएप नंबर 9530429258 पर तुरंत दें।
- नकल और पेपर लीक रोकने के लिए एसओजी द्वारा सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा
अभ्यर्थी के लिए हेल्पलाइन नंबर
- 0145-2635200, 0145- 2635212

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा।
एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री
केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

आरपीएससी ने कहा- अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर के बहकावे में न आएं।
ये बातें ध्यान रखनी होंगी
अभ्यर्थी मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लेकर जाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए)। एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।
बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना
RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।
परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।
………
पढें ये खबर भी…
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल:सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश को किया संशोधित, कहा- याचिकाकर्ता तक ही सीमित रहेगा

एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा से दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आरपीएससी को राहत दी है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे सीमित कर दिया। पूरी खबर पढें

SI भर्ती-2025 के एग्जाम से पहले सुप्रीम-कोर्ट का बड़ा आदेश:2021 की भर्ती के ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के लिए कहा
SI भर्ती-2025 की परीक्षा से 3 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आयु सीमा में छूट मांग रहे 2021 की भर्ती के अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बैंच ने SI भर्ती-2021 के सभी अभ्यर्थियों को 3 दिन बाद होने वाली परीक्षा में शामिल करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढें

RPSC-एसआई भर्ती एग्जाम के ADMIT-CARD अपलोड:1174 सेंटर पर 5 व 6 अप्रैल को दो पारियों में होगी परीक्षा; 7.70 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से SI भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के जिलों की जानकारी पहले से SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। पूरी खबर पढें

‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम में क्या अंतर?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढे़ं)