Sensex Nifty Stock Market Crash Update; BSE NSE (12 May 2026)

Sensex Nifty Stock Market Crash Update; BSE NSE (12 May 2026)


  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Nifty Stock Market Crash Update; BSE NSE (12 May 2026) | TATA Titan SBI Shares Price

मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

आज के कारोबार में रियल्टी और IT शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। TCS, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयरों में 4.5% तक की गिरावट रही।

वहीं ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 2.5% तक की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण

  • कच्चा तेल हुआ महंगा: ब्रेंट क्रूड 0.93% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ सकती हैं।
  • US-इरान तनाव: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशक डरे हुए हैं। ट्रम्प के बयानों के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।
  • विदेशी निवेशकों बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को ₹8,437.56 करोड़ के शेयर बेच हैं। लगातार हो रही यह बिकवाली बाजार के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है।
  • ग्लोबल मार्केट में सुस्ती: एशियाई बाजारों (कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई) में भारी गिरावट है। साथ ही अमेरिकी बाजारों के भी कमजोर खुलने के संकेत मिल रह हैं।
  • रुपया रिकॉर्ड लो पर: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.5 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
  • इंडिया VIX: मार्केट में डर को मापने वाला ‘इंडिया विक्स’ 2% बढ़कर 18.87 पर पहुंच गया। इसका बढ़ना बताता है कि आने वाले दिनों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा।
  • महंगाई का डर: आज शाम को आने वाले अप्रैल रिटेल इन्फ्लेशन डेटा से पहले बाजार में घबराहट है। निवेशकों को डर है कि तेल की कीमतों का असर महंगाई पर दिखेगा।
  • IT सेक्टर में भारी बिकवाली: निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा। बाजार में गिरावट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार आईटी स्टॉक्स रहे, जिनका इंडेक्स में भारी वजन (वेटेज) है।

एशियाई बाजारों में मिला जुला-कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7,643 -179 -2.29%
निक्केई (जापान) 62,743 +325 +0.52%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26,348 -59 -0.22%

अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही थी

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 49,704 +95 +0.19%
नैस्डैक 26,274 +27 +0.10%
S&P 500 7,413 +14 +0.19%

FII ने बीते 7 दिन में ₹18,724 करोड़ की बिकवाली की

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII +5,940 +19,966 +42,414
FII/FPI -8,438 -18,724 -50,673

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

सोमवार को सेंसेक्स 1,313 अंक गिरकर बंद हुआ था

इससे पहले शेयर बाजार में 11 मई, यानी सोमवार को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *