Tips and Tricks: घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, बस अपनाएं ये देसी जुगाड़, डेंगू-मलेरिया का खतरा होगा कम

Tips and Tricks: घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, बस अपनाएं ये देसी जुगाड़, डेंगू-मलेरिया का खतरा होगा कम


Last Updated:

Tips To Get Rid of Mosquitoes: गर्मियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे मच्छरों का प्रकोप भी लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बन जाता है. ऐसे में बघेलखंड के पारंपरिक देसी नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं. ये उपाय न सिर्फ पूरी तरह प्राकृतिक हैं बल्कि सस्ते, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध भी हैं. (शिवांक द्विवेदी/सतना)

गर्मी के सीजन में मच्छर का आतंक इतना अधिक होता है कि मच्छर से छुटकारा पाने के लिए लोग खूब पैसे खर्च कर तरह-तरह की दवाइयों का प्रयोग करते हैं. जिससे मच्छर तो भाग जाते हैं लेकिन वहा बैठें व्यक्ति को कई समस्याएं होती है. चाहे वो सांस से जुड़ी समस्या हो या त्वचा रोग और अन्य कई बीमारियों का खतरा बना रहता है.

Why mosquito bites itch, Mosquito saliva proteins, Histamine immune response, Skeeter syndrome symptoms, Anti-coagulants in mosquito saliva, How to stop mosquito itch, मच्छर काटने पर खुजली क्यों होती है, हिस्टामाइन के कार्य, मच्छर की लार का विज्ञान, खुजली दूर करने के उपाय

सतना निवासी उर्मिला मिश्रा ने बताया कि मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद सामान्य चीजों का उपयोग करके बेहद कारगर उपाय तैयार किए जा सकते हैं. इनकी खासियत यह है कि इनमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता. इसके लिए सबसे पहले एक प्याज लिया जाता है, जिसे छीलकर उसके ऊपरी हिस्से में छोटा सा छेद किया जाता है. इस छेद में सरसों का तेल डाला जाता है, फिर उसमें पिसा हुआ तेजपत्ता और कपूर मिलाया जाता है.

Tips And Tricks:शाम होते ही सिर में दर्द कर देते हैं मच्छर , इस आसन तरक़ीब का करें इस्तेमाल , घर के आस पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

इस तैयार मिश्रण के ऊपर एक बाती लगाकर उसे जला दिया जाता है, जिससे यह एक देसी प्याज का दीया बन जाता है. इस दीये को घर के उन कोनों में रखा जाता है, जहां मच्छरों की अधिकता होती है. जैसे ही यह दीया जलता है, उसमें से निकलने वाली गंध और धुआं मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मच्छर भगाने के उपाय

नीम और गिलोय की सूखी पत्तियां मिलाकर किसी डिब्बे में रखें और उसमें थोड़ा सा कपूर डाल दें. जब डिब्बा खोला जाता है, तो इन सबकी मिश्रित गंध फैलती है जो मच्छरों को नज़दीक नहीं आने देती. इसे जलाना ज़रूरी नहीं है, सिर्फ सूखी गंध ही काम कर जाती है.

नीम के पत्ते पानी में उबाल लें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. घर के कोनों, पर्दों और बाथरूम में छिड़कें. नीम की गंध मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती और वे उस जगह से दूर रहते हैं. इसके अलावा नीम के पत्ते पानी में उबाल लें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. घर के कोनों, पर्दों और बाथरूम में छिड़कें. नीम की गंध मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती और वे उस जगह से दूर रहते हैं.

mosquito in home

मच्छरों से बचने के लिए नीम, प्याज के छिलके और तेजपत्ते का मिश्रण बनाकर दीपक में जलाएं. यह उपाय सस्ता, सरल और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है. सबसे खास बात यह है कि आपके अपने घर में केमिकलयुक्त प्रोडक्ट यूज करने की आवश्यकता नहीं है.

एक्सपर्ट की मानें तो बाजार में मिलने वाले कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में हानिकारक केमिकल होते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. खासकर छोटे बच्चों में एलर्जी, सांस संबंधी समस्याएं और त्वचा रोग जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. इसके विपरीत देसी उपाय पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और इनके इस्तेमाल से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता.

बघेलखंड में वर्षों से इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल होता आ रहा है और लोगों का इनपर गहरा विश्वास भी है. आधुनिकता के दौर में भले ही लोग नई तकनीकों और उत्पादों की ओर बढ़े हों लेकिन जब बात स्वास्थ्य और सुरक्षा की आती है, तो पुराने देसी तरीके आज भी भरोसेमंद साबित हो रहे हैं. यही कारण है कि अब शहरों में भी लोग इन पारंपरिक उपायों को अपनाने लगे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *