अक्षय कुमार की बेटी बनी थी साइबर क्राइम का शिकार, अश्लील फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, एक्टर ने खुद किया था खुलासा

अक्षय कुमार की बेटी बनी थी साइबर क्राइम का शिकार, अश्लील फोटो मांगने वाला गिरफ्तार, एक्टर ने खुद किया था खुलासा


Last Updated:

अक्षय कुमार की बेटी के साथ साइबर क्राइम करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अक्षय ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम में इसका खुलासा किया था.

ख़बरें फटाफट

 अक्षय की बेटी बनी थी साइबर क्राइम का शिकार, फोटो मांगने वाला हुआ गिरफ्तार Zoom

बच्चों को दिया खास मैेसेज

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम को देखते हुए मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक खास साइबर सेफ्टी अवेयरनेस सेशन रखा गया. इसका मकसद छात्रों को इंटरनेट की दुनिया के खतरों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन रहने की जानकारी देना था.

यह कार्यक्रम महाराष्ट्र साइबर विभाग के साथ मिलकर आयोजित किया गया. इसमें विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को कई जरूरी बातें समझाईं.

अक्षय कुमार ने किया था खुलासा

एक इवेंट के दौरान कुछ महीने पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बातचीत में बताया था कि एक ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी बेटी को साइबर बुलिंग ( उससे अश्लील तस्वीरें मांगी गई ) का शिकार होना पड़ा था. इसी मामले में महाराष्ट्र सायबर पुलिस के ADG यशस्वी यादव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की गई थी और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.

यशस्वी ने दिया खास मैसेज

सेशन के दौरान छात्रों को अक्षय ने बताया गया कि आजकल साइबर अपराधी किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग जैसे मुद्दों पर आसान भाषा में समझाया गया. छात्रों को साफ तौर पर कहा गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर करने से बचें.

बता दें कि ये पहली बार अक्षय कुमार की बेटी के साथ ही नहीं हुआ है. इस पहले भी कई फिल्मी सितारे और यहां तक की कई दिग्गज हीरोइन्स भी साइबर बुलिंग का शिकार हो चुकी है. रश्मिका मंदाना से लेकर सारा अली खान, श्रद्धा कपूर जैसी कई एक्ट्रेस भी साइबर आरोपी का निशाना बन चुकी हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *