औषधीय गुणों से भरा है ये फूल, कब्ज-खांसी, BP कंट्रोल करने में कारगर, बालों का झड़ना भी हो जाएगा बंद, जानें फायदे

औषधीय गुणों से भरा है ये फूल, कब्ज-खांसी, BP कंट्रोल करने में कारगर, बालों का झड़ना भी हो जाएगा बंद, जानें फायदे


X

title=

औषधीय गुणों से भरा है ये फूल, कब्ज-खांसी, BP कंट्रोल करने में कारगर

 

arw img

Hibiscus Flower Benefits: गुड़हल का पौधा सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खास माना जाता है. वैज्ञानिक नाम Hibiscus rosa-sinensis वाला यह लाल फूल औषधीय गुणों से भरपूर है. मंदिरों में चढ़ने वाला यही गुड़हल अब प्राकृतिक उपचार के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह बताते हैं कि गुड़हल की चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है. नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. गुड़हल की चाय बनाने के लिए इसके ताजे या सूखे फूलों को पानी में उबालें और फिर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिएं. यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करती है. गुड़हल का इस्तेमाल बालों और त्वचा की देखभाल में भी खूब किया जाता है. आयुर्वेद में गुड़हल को पित्त दोष शांत करने वाला पौधा माना गया है. इसकी पत्तियों और अदरक का काढ़ा गले की खराश, खांसी और फ्लू में राहत देता है. साथ ही गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी यह फायदेमंद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *